________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
३१६
मुंबई के जैन मन्दिर
-
(चर्चगेट से विरार (पश्चिम रेलवे)।
चर्नीरोड - चौपाटी
श्री शान्तिनाथ भगवान दिगम्बर जैन मन्दिर १० स्टोन बिल्डींग, पाँचवा माला, चौपाटी सी. फेस, चौपाटी मुंबई - ४०० ००७.
टेलिफोन :- ३८२ ९२५८ विशेष :- इस मन्दिरजी के निर्माता सेठ श्री मोतीलालजी एवं सेठ श्री दाडमचन्दजी थे। इन दोनो भाईयो ने आज से लगभग ६० वर्ष पहले इस सुन्दर मन्दिर की स्थापना की थी । वर्तमान में सेठ श्री सन्मतिकुमारजी मोतीलालजी झव्हेरी इस मन्दिर का संचालन कर रहे हैं।
यहाँ मूलनायक श्री शान्तिनाथ भगवान सहित पंच धातु की ५ प्रतिमाजी सुशोभित हैं, जिसमें एक चउमुखी प्रतिमाजी हैं। छत और दिवार पर कांच की रंग बिरंगी कारीगरी विशेष नयनरम्य एवं शोभायमान हैं। जिसमें नौ तीर्थो की बनाई गई रचना भी दर्शनीय हैं।
श्री चन्द्रप्रभ भगवान दिगम्बर जैन मन्दिर रत्नाकर पॅलेस, पहला माला, चौपाटी सी. फेस, चौपाटी, मुंबई - ४०० ००७.
टेलिफोन :- ३०७ ६९ १८ (ओ.) विशेष :- सेठ हीराचन्द गुमानजी इस मन्दिरजी के निर्माता थे । लगभग इसे माणेकचन्द पानाचन्द झव्हेरी चैत्यालय नाम से भी जाना जाता हैं।
यहाँ के मूलनायक श्री चन्द्रप्रभस्वामी, श्री महावीरस्वामी, श्री पार्श्वनाथ ये तीन सिल्वर के प्रतिमाजी तथा १० अन्य प्रतिमाजी बिराजमान हैं। इसके अलावा ४ चऊमुखी प्रतिमाजी भी शोभायमान हैं।
जिनालय के दिवारो के लाल कांच की खिडकियो पर नरक में परमाधामी देवो द्वारा दिये जाते पापकर्मी जीवो पर निरनिराली वेदनाओं दिखाई गई हैं।
For Private and Personal Use Only