________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
२०४
मुंबई के जैन मन्दिर
विशेष :- श्री कच्छी ओसवाल जैन संघ द्वारा संस्थापित एवं संचालित इस जिनालय की प्रतिष्ठा वि. सं. १९८२ वीर सं. २४५२ जेठ सुदि १३, बुधवार ता. २३-६-१९२६ को खुब ठाठ माठ से हुई थी। यहाँ आरस के ११ प्रतिमाजी, पंचधातु की १५ प्रतिमाजी । सिद्धचक्रजी - ४, अष्टमंगल - १ बिराजमान हैं।
मंदिरजी के गंभारे और रंगमंडप के सामने की ओर आरस के बनाये भव्य तीर्थपट श्री शत्रुजय तीर्थ, श्री सम्मेतशिखरजी तीर्थ, श्री गिरनारजी तीर्थ विशेष रूप से दर्शनीय हैं। श्री महावीर मित्र मंडल द्वारा रचित कांच का सुन्दर जल मन्दिर हैं। आचार्य श्री कल्याणसागरजी म. की मूर्ति एवं चरणपादुका दर्शनीय हैं। यहाँ बाल युवा ज्ञान शाला, जैन पाठशाला, उपासरा एवं आयंबिल खाता की सुन्दर व्यवस्था हैं।
(३२१) - श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान गृह मन्दिर
पुनम पार्क, लालबाग, मुंबई - ४०० ०१२. टे. फोन : ४१३ ९२ २९ चंदनमलजी, ४१२ ४३ ८६ घर, ३७२ ४५ १६ (ओ.) - धनराजजी
विशेष :- श्री पुनम जैन संघ द्वारा निर्मित इस मन्दिरजी के मूलनायक श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु तथा आजुबाजु में श्री शान्तिनाथजी एवं श्री शीतलनाथजी की आरस की ३ प्रतिमाजी, पंचधातु के ४ प्रतिमाजी, सिद्धचक्रजी - २, अष्टमंगल - १ सुशोभित हैं। श्री पार्श्वयक्ष, पद्मावती, श्री भैरूजी, श्री मणिभद्रवीर भी बिराजमान हैं। पाषाण पर खुदाई किये गये तीर्थ पट दर्शनीय हैं।
परम पूज्य आचार्य भगवन्त श्री दर्शनसागर सूरीश्वरजी म., आ. श्री नित्योदय सागरसूरीश्वरजी म., पन्यासजी श्री चन्द्रानन सागरजी म. की पावन निश्रा में वि. सं. २०४७ का माह वदि ५ को प्रतिष्ठा हुई थी।
परम पूज्य संगठन प्रेमी श्री नित्योदय सागर सूरीश्वरजी म. के आ. श्री चन्दानन सागर सूरीश्वरजी म. की प्रेरणा से सुरेन्द्र नगर निवासी श्री नरेन्द्रभाई पोपटलाल वोरा तथा धर्मपत्नी रश्मिबेन नरेन्द्र भाई वोरा एवं उनकी सुपुत्रीयों सोनालीबेन नीरवकुमार गाँधी, राधिकाबेन राजकुमार मेहता और मेघनाबेन की तरफ से श्री पुनम जैन संघ लालबाग को श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान के जिनालय की अर्पण विधि ता. २६-१०-९७ रविवार को सुबह १० बजे हुई थी।
यहाँ पुनम पार्श्व महिला मंडल एवं सामायिक मंडल तथा पाठशाला भी चालु हैं।
परेल (३२२)
श्री आदिनाथ भगवान गृह मन्दिर लक्ष्मी कृपा बिल्डींग, आई माई मेखानजी स्ट्रीट, डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर रोड,
परेल, मुंबई - ४०० ०१२. टे. फोन- ४१३ ६६ ६५ ओ., ४१३ ६५ ०८ कांतिलालजी, चन्दनमलजी - ४१३ ७३ ७४
For Private and Personal Use Only