________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
१४०
मुंबई के जैन मन्दिर
यहाँ श्यामवरणीय पाषाण की मूलनायक श्री मुनिसुव्रत स्वामी सहित ४ प्रतिमाजी, सिद्धचक्रजी३, अष्टमंगल-३ सुशोभित हैं।
यहाँ श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन महिला मंडल एवं श्री मुनिसुव्रत स्वामी जैन पाठशाला की व्यवस्था हैं।
(२२७)
श्री संभवनाथ भगवान गृह मन्दिर ३, रेक टेरेसा, कस्तूर पार्क, शिंपोली रोड, बोरीवली (प.),
एस.वी. रोड, मुंबई-४०० ०९२.
टे. फोन : ८०६ ४६ ८४ विजयभाई मेहता विशेष :- इस गृह मन्दिर के संस्थापक एवं संचालक श्री शिंपोली कस्तूर पार्क श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन संघ हैं।
परम पूज्य आचार्य भगवन्त विजय भुवनभानु सूरीश्वरजी म. साहेबजी के समुदाय के आचार्य विजय श्री हेमचन्द्र सूरीश्वरजी म. की पावन निश्रा में वि.सं. २०४६ का जेठ वद-२ तारीख १०-६९० को चल प्रतिष्ठा हुई थी।
मूलनायक श्री संभवनाथ प्रभु तथा आजूबाजू में श्री नमिनाथ प्रभु एवं श्री शान्तिनाथ प्रभु की पाषाण की ३ प्रतिमाजी, पंच धातु की २ प्रतिमाजी, सिद्धचक्रजी-१, अष्टमंगल-१ सुशोभित है। यहाँ श्री संभवनाथ महिला मंडल व जैन पाठशाला की व्यवस्था है।
बोरीवली (पूर्व) (२२८) श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान शिखरबंदी जिनालय
श्री अमृतसूरि ज्ञान मन्दिर, दौलत नगर, कॉलोनी रोड नं. ७,
बोरीवली (पूर्व), मुंबई-४०० ०६६.
टे. फोन : ऑ. ८०५ ८१ ४४, नरेन्द्रभाई-८०५ २०२४ विशेष :- इस शिखरबंदी जिनालय की प्रतिष्ठा परम पूज्य आचार्य भगवंत विजय नेमिसूरीश्वरजी म. समुदाय के आचार्य भगवंत विजय अमृत सूरीश्वरजी म. की पावन निश्रा में वि.सं. २०११ का जेठ सुद-५ को हुई थी।
___ स्व. मोहनलाल वर्धमानदास तथा स्व. चंचलबेन मोहनलाल अहमदाबाद वाला की तरफ से वि.सं. २०१५ का फागुण वद १ को जिनालय में विशेष रुप से सहयोग प्राप्त हुआ था।
For Private and Personal Use Only