________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
मुंबई के जैन मन्दिर
१०३
।
यहाँ पाषाण की श्री सुमतिनाथजी, श्री वासुपूज्य स्वामी एवं श्री पार्श्वनाथ प्रभु की - ३ प्रतिमाजी, श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ एवं श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ की श्याम रंग की काउस्सग्गीय - २ प्रतिमाजी, पंच धातु की ४ प्रतिमाजी, सिद्धचक्रजी - २, अष्टमंगल - २ सुशोभित हैं।
यहाँ उपासरा, सुमतिनाथ जैन महिला मंडल, जैन पाठशाला की व्यवस्था हैं।
(१६३)
श्री शान्तिनाथ भगवान गृह मन्दिर ऋषभ बिल्डींग, प्लोट नं. २१/२२, खण्डेलवाल ले आउट, ग्राउन्ड फ्लोर,
एव्हर शाईन नगर, मलाड (प.), मुंबई - ४०० ०६४.
टे. फोन : ८८९ १८ २४, ८८९ ४१ ६८ सम्पतराजजी गांधी विशेष :- राजस्थान के पिपाड नगर के निवासी श्री सम्पतराजजी सोनराजजी गांधी एवं उनके सुपुत्र श्री यशवन्तराजजी गांधी, श्री हसमुखजी गाँधी, लीलादेवी गांधी इस मन्दिरजी के संस्थापक एवं संचालक हैं।
यहाँ के गृह मन्दिर मे आरस के तीन प्रतिमाजी श्री शांतिनाथजी श्री वासुपूज्य स्वामी, श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ तथा पंचधातु - १ प्रतिमाजी, १ - सिद्धचक्रजी के साथ श्री पद्मावती देवी, श्री निर्वाणीदेवी एवं श्री गरुड यक्ष बिराजमान हैं। बाहर की ओर कुलदेवता एवं अधिष्ठायक देव श्री बाबाजी की भव्य मूर्ति भी विशेष दर्शनीय हैं।
परम पूज्य आ. विजय भुवनभानु सूरीश्वरजी म. के समुदाय के आचार्य विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी म. की शुभ निश्रा में वि. संवत २०४८ का वैशाख सुद ५ को चल प्रतिष्ठा हुई थी।
यहाँ उपासरा, श्री शान्तिनाथ जैन महिला मंडल एवं श्री शांतिनाथ जैन पाठशाला की व्यवस्था हैं । यहाँ की पाठशाला का श्री गणेश सन् १९९२ में श्री सम्पतराजजी गांधी की माताजी दाखीबाई सोनराजजी गांधी की स्मृति में हुआ था। फिलहाल ७० - ८० विद्यार्थी इस पाठशाला में लाभ ले रहे हैं।
(१६४)
श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान गृह मन्दिर मालवणी कॉलिनी, रोड नं. ५, मार्वे रोड, मलाड (प.), मुंबई ४०० ०१५.
टे. फोन : ८८२ ४५ ९९, ८८९१३ ३१ मदनलालजी विशेष :- श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन देरासर ट्रस्ट द्वारा संचालित इस गृह मन्दिरजी का खात मुहूर्त शा मदनराजजी पुखराजजी जवाली (राजस्थान) वालो की तरफ से वि. सं. २०४७ का फागुण सुद ३ को हुआ था तथा प्रतिष्ठा वि. सं. २०४८ का वैशाख सुदी १३ रविवार को हुी थी। पू. राजेन्द्र सूरीश्वरजी म. सा. समुदाय के आचार्य श्री हेमेन्द्र सूरीश्वरजी म. निश्रा दाता थे।
यहाँ मूलनायक श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान, श्री मुनिसुव्रत स्वामी, श्री आदिनाथ प्रभु की
For Private and Personal Use Only