________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
परन्तु अर्वाचीन गवेषणात्मक शोधों से यह ज्ञात हुआ है कि अम्बर ह्वेल मछली की एक विशेष जाति स्पर्म ह्वेल (Sperm whale.) के उदर से निकलता है। यह एक प्रकार का दूषित मल है जो उसके प्रांत्र वा अंत्रपुट में रहता है। स्पर्म ह्वेल ८० फुट तक लम्बी होती है। इसका सिर इतना बड़ा होता है कि समग्र शरीर का तिहाई भाग सिर में सम्मिलित होता है । इसके सिर में एक विशेष प्रकार का तेल भरा होता है जो हवा खाकर जम जाता है। इसके उदर से अम्बर निकलता है। इसकी वास्तविकता से अनभिज्ञ होने के कारण यह जान पड़ता है कि अम्बर समुद्र में बहता हुश्रा तरंगों के कारण समुद्र तट से श्रा लगता था। वहाँ से लोग इसे उठा लाते थे या नाविकों को समुद्र में ही प्राप्त हो जाता था। और इसके सम्बन्ध में विभिन्न विचार व अनुमान स्थिर कर लिए गए थे। इसमें दूसरी चीजों यथा विविध प्रकारके मत जन्तु सम्मिलित हो जाते होंगे जिनको कतिपय इतिब्बा ने अवलोकन किया होगा जैसा कि स्वर्गवासी हकीम उल्वी खाँ के वचन में इसका उल्लेख है।
अधुना भी अम्बर समुद्र में बहता हुआ या समुद्र तटपर पड़ा हुआ मिल जाता है। परन्तु स्पर्म ह्वेल के उदर से प्राप्त होने पर इसकी सत्यता स्पष्ट रूप से स्थापित हो गई है।
स्पर्म ह्वेल का शिकार अधिकतर उसके शिरके तैल और अम्बर के लिए ही किया जाता है। इसका शिकार बड़ी जानजोखू का काम होता है। क्योंकि इसका यह एक विशेष स्वमाव वर्णन किया जाता है कि यह दौड़ दौड़ कर जहाजों को टक्करें मारती है जिससे कभी कमी वे छिन्न-भिन्न हो जाते हैं।
अम्बर के सम्बन्ध में आयुर्वेदीय मतबहुत से प्राधुनिक लेखक अग्निजार को अम्बर मानकर लिखते हैं। परन्तु वास्तविक बात तो यहहै कि अष्टवर्ग की ओषधियोंके समान यह भी एक संदिग्ध एवं अन्वेषणीय औषध है । अष्ट्रवर्ग
की दवाओं के सम्बन्ध में कम से कम इतना तो निश्चिततया ज्ञात है कि वे वानस्पतिक द्रव्य हैं। परन्तु अग्निजार के सम्बन्ध में यह बात भी सन्देहपूर्ण है।
अस्तु, कोई तो इसको समुद्रफल लिखते हैं और कोई इसको एक समुद्री पौधा वा अब्धिक्षार बतलाते हैं। कई कोषों में भी अग्निजार के जितने भी पर्याय पाए हैं इनके सामने वृक्ष ही लिखा है। अतः उनके मत से अग्निजार एक वानस्पतिक द्रव्य है। ___ इसके विपरीत रसरत्नसमुच्चयकार के मतानुसार यह एक प्राणिज द्रव्य सिद्ध होता है, यथा वे लिखते हैं
समुद्रेणाग्निनक्रस्य जरायुर्वहिरुज्झितः । संशुष्को भानुतापेन सोऽग्निजार इतिस्मृतः ॥
अथ-अग्निनक नामक जीव का जरायु (झर) बाहर आकर समुद्र के किनारे सूर्यताप द्वारा सूख जाता है उसी को अग्निजार कहते हैं।
अम्बर भी एक सामुद्री प्राणिज द्रव्य है, इसी आधार पर किसी किसी ने अग्निजार को अम्बर का पर्याय मान लिया है. ऐसा प्रतीत होता है।
अाज अब यह बात भली प्रकार सिद्ध होचकी है कि अम्बर स्पर्म ह्वेल नामक मत्स्य द्वारा प्राप्त होने वाला एक प्राणिजद्रव्य है। फिर भी इस बात का पता लगाना अत्यन्त कठिन है कि प्राया हमारे पूर्वाचार्य उक्र मत्स्य को अग्निनक नाम से अभिहित करते थे वा नहीं।
चाहे कुछ भी हो, पर इतना तो निश्चय रूप से ज्ञात होता है कि अग्निजार के जो गुणधर्म हमारे प्राचीन शास्त्रों में वर्णित हैं, प्रायः उनसे मिलता जुलता ही वर्णन यूनानी ग्रन्थकारों का है जैसा कि आगे के वर्णन से ज्ञात होगा।
अग्निजार नाम से प्राज उन औषध का प्राप्त करना उतना ही दुरूह है जितना कि बालू से तेल निकालना । अस्तु, यह उचित जान पड़ता है कि जहाँ जहाँ अग्निजार का प्रयोग पाया हो वहाँ पर अम्बर का ही उपयोग किया जाए। प्राप्ति-स्थान तथा इतिहास-स्पर्म हल
For Private and Personal Use Only