SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 20
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra www.kobatirth.org Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir के घातक चार घातीकर्मों का जड़मूल से नाश कर डाला है, ऐसे परमात्मा जीवन्मुक्त चरम शरीरी होते हैं । इस जन्म के बाद में वे जन्म धारण नहीं करते । और, जिसके चार घाती और चार अघाती (नाम-कर्म, गोत्र-कर्म आयुष्य-कर्म और वेदनीय-कर्म ) कर्म ये आठों कर्म जडमूल से नष्ट हो गये हैं, वे विदेह मुक्त परमात्मा अर्थात् सिद्ध-परमात्मा कहलाते हैं । जीवन मुक्त-देहधारी ( जिनेश्वरदेव ) परमात्मा अखिल विश्व के संपूर्ण स्वरूप को जानकर जगत के कल्याण के लिए समस्त संसार को कल्याण का सच्चा रास्ता बतलाते हैं । अहिंसा, सत्य अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह का पाठ सिखलाते हैं। आधि, व्याधि और उपाधि-रूप त्रिविध ताप से संतप्त जीवों को अमृतवाणी के प्रवाह द्वारा अपूर्व बोधपाठ प्रदान करते हैं । विश्वशांति का सच्चा संदेश देते हैं। सच्चे सुख का भान कराते हैं । अज्ञान रूपी अंधकार को दूर-सुदूर हटा देते हैं और इन सबके बाद अन्त में मुक्तिपुरी के शाश्वत सुखों को दिलाते हैं। For Private And Personal Use Only
SR No.020070
Book TitleArhat Dharm Prakash
Original Sutra AuthorN/A
AuthorKirtivijay Gani, Gyanchandra
PublisherAatmkamal Labdhisuri Jain Gyanmandir
Publication Year
Total Pages82
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size6 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy