SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 259
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ज्ञानार्णवः । २३५ अर्थ-मनकी शुद्धता केवल ध्यानकी शुद्धताको ही नहीं करती है किन्तु जीवोंके कर्मनालको (कर्मोके समूहको) भी निःसंदेह काटती है । भावार्थ-मनकी शुद्धतासे ध्यानकी निर्मलता भी होती है और कर्मोंकी निर्जरा भी होती है ॥ १५॥ पादपङ्कजसंलीनं तस्यैतद्भुवनत्रयम् । . यस्य चित्तं स्थिरीभूय स्वखरूपे लयं गतम् ॥ १६ ॥ अर्थ-जिस मुनिका मन स्थिर होकर आत्मखरूपमें लीन हो गया उसके चरणकमलोंमें यह तीनो जगत् भले प्रकार लीन हुए समझने चाहिये ॥ १६ ॥ मनः कृत्वाशु निःसङ्गं निःशेषविषयच्युतम् । मुनिभृङ्गैः समालीढं मुक्तेर्वदनपङ्कजम् ॥ १७॥ अर्थ-जिन मुनिरूपी भ्रमरोंने अपने मनको निःसंगतासे शीघ्र ही समस्तविषयोंसे छुड़ाया उन्होंने ही मुक्तिरूपी स्त्रीके मुखरूपी कमलको आलिंगन किया ॥ १७ ॥ यथा यथा मनःशुद्धिमुनेः साक्षात्मजायते। . तथा तथा विवेकश्रीहदि धत्ते स्थिरं पदम् ॥ १८ ॥ अर्थ-मुनिके जैसे २ मनकी शुद्धता साक्षात् होती जाय तैसे २ विवेक अर्थात् भेदज्ञानरूप लक्ष्मी अपने हृदयमें स्थिरपदको धारण करती है । भावार्थ-मनकी शुद्धतासे उत्तरोत्तर विवेक बढ़ता है ॥ १८ ॥ चित्तशुद्धिमनासाद्य मोक्तुं यः सम्यगिच्छति । मृगतृष्णातरङ्गिण्यां स पिवत्यम्बु केवलम् ॥ १९॥ अर्थ-जो पुरुष चित्तकी शुद्धताको न पाकर भले प्रकार मुक्त होना चाहता है वह / केवल मृगतृष्णाकी नदीमें जल पीता है । भावार्थ-मृगतृष्णामें जल कहांसे आया ? उसी प्रकार चित्तकी शुद्धताके विना मुक्ति कहांसे हो? ॥ १९ ॥ तद्ध्यानं तद्धि विज्ञानं तद्ध्येयं तत्त्वमेव वा । येनाविद्यामतिक्रम्य मनस्तत्त्वे स्थिरीभवेत् ॥ २० ॥ अर्थ-वही तो ध्यान है, वही विज्ञान है और वही ध्येय तत्त्व है कि जिसके प्रभावसे । । अविद्याको उल्लंघकर मन निजस्वरूपमें स्थिर हो जाय ॥ २० ॥ विपयग्रासलुब्धेन चित्तदैत्येन सर्वथा। विक्रम्य स्वेच्छयाजस्रं जीवलोकः कर्थितः ॥२१॥. अर्थ-विषय ग्रहण करनेमें लुब्ध ऐसे इस चित्तरूपी दैत्यने (राक्षसने) सर्व प्रकार पराक्रम करके अपनी इच्छानुसार इस जगतको पीडित किया है ॥ २१॥ . अवार्यविक्रमः सोऽयं चित्तदन्ती निवार्यताम् । . न यावडिंसयत्येष सत्संयमनिकेतनम् ॥ २२॥
SR No.010853
Book TitleGyanarnava
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPannalal Baklival
PublisherParamshrut Prabhavak Mandal
Publication Year1913
Total Pages471
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size23 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy