SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 358
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ त्रैवर्णिकाचार । वर और कन्याका अपनी इच्छापूर्वक जो परस्पर आलिंगनादिरूप संयोग है वह गांधर्वविवाह है । यह विवाह माता-पिता और बंधुओंकी बिना साक्षीके कन्या और बरकी अभिलाषासे होता है । अतः यह केवल मैथुन्य-कामभोगके लिए होता है || ७६ ॥ राक्षस विवाह । हत्वा भित्वा च छित्वा च क्रोशन्ती रुदतीं गृहात् । प्रसह्य कन्याहरणं राक्षसो विधिरुच्यते ॥ ७७ ॥ कन्या-पक्षके लोगोंको मारकर उनके अंगोपांगोंको छेदकर, उनके प्राकार ( परकोटा); दुर्ग आदिको तोड़-फोडकर 'हा पिता मैं अनाथिनी हरण की जा रही हूं।' इस तरह चिल्लाती हुई और आंसू डाल-डालकर रोती हुई कन्याको जबर्दस्तीसे हरण करना सो सक्षसीववाहै है ।। ७७ ॥ पैशाच-विवाह । सुप्ता मत्तां संमत्तां वा रहो यत्रोपगच्छति । स पापिष्ठो विवाहानां पैशाचः कथितोऽष्टमः ॥ ७८ ॥ सोई हुई, नशेसे चूर, अपने शीलकी संरक्षासे रहित कन्याके साथ एकान्तमें समागम करना पिशाचविवाई है । यह विवाह पापका कारण है, और सब विवाहोंसे निंद्य है ॥ ७८ ॥ कन्यादानं निशीथे चेद्वरायोपोपिताय च । उपोषितः सुतां दद्यात् ब्राह्मादिषु चतुर्चपि ॥ ७९ ॥ कन्यादानका मुहूर्त रात्रिका हो तो ब्राह्म, दैव, आर्ष और प्राजापत्य, इन चार धर्म्य विवाहोंमें कन्याका पिता उपवासपूर्वक उपोषित (जिसने उपवास किया है ऐसे) वरको कन्या-दान दे॥७९॥ अन्यमतम्-मतान्तर । कन्यादानं निशीथे चेदिवा भोजनमाचरेत् ।। पुनः स्नात्वा जपेन्मन्त्रं पिता कन्यां प्रयच्छतु ॥ ८०॥ कन्यादानका मुहूर्त रात्रिका हो तो दिनमें भोजन-पान कर ले, फिर स्नान कर मंगका जाप करे । पश्चात् कन्याका पिता कन्यादान दे ॥ ८० ॥ . भुक्त्वा समुद्हेत्कन्यां सावित्रीग्रहणं तथा। गान्धर्वासुरयोरेव विधिरेष उदाहृतः॥८१॥ वर भोजन-पान करके कन्याके साथ विवाह करे और सावित्री (यज्ञोपवीत ) ग्रहण करे। यह भोजन कर विवाह करनेकी विधि गांधर्वविवाह और असुरविवाहमें ही है; अन्य विवाहोंमें नहीं ।। ८१॥ कन्याके बान्धव । पिता पितामहो भ्राता पितृव्यो गोत्रिणो गुरुः। . मातामहो मातुलो वा कन्याया बान्धवाः क्रमात् ॥ ८२ ॥ मातुः पितुर्बन्धूनांचाप्रामाण्यात् परस्परानुरागेणमिथः · समवायागांधर्वः । २ कन्यायाः प्रसह्यादामाद्राक्षसः । ३ सुसप्रमत्तकन्यादानात्पशाचः ।
SR No.010851
Book TitleTraivarnikachar
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPannalal Soni
PublisherJain Sahitya Prakashak Samiti
Publication Year
Total Pages438
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size16 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy