SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 340
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ त्रैवर्णिकाचार 1. ३०१ आगेके श्लोकमें कहे हुए सात गुण-सहित, शुद्ध भावोंसे कूटने, पीसने, चूल्हा सुलगाने, पनी भरने और बुहारी देने के आरंभसे रहित महामुनियोंका नवधा भक्ति द्वारा आदर सत्कार करनाआहार देना दान कहा जाता है ॥ ११६ ॥ नौ पुण्य स्थापनमूचैः स्थानं पादोदकमर्चनं प्रणामथ | वाकयहृदयपणशुद्धय इति नवविधं पुण्यम् ॥ ११७ ॥ आहार पानी शुद्ध है, ठहरिये - ठहरिये, इस तरह पड़गाहना, बैठनेको ऊंचा आसन देना, पैर प्रक्षालन करना, पूजा करना, नमस्कार करना, मन-वचन-कायको शुद्धि रखना, और शुद्ध आहार देना, ये नौ पुण्य हैं । इन नौ पुण्य-पूर्वक अतिथियोंको आहार देना चाहिए | दाताके सात गुण । ११७ ॥ श्रद्धा भक्तिस्तुष्टिर्विज्ञानमलुब्धता क्षमा सत्त्वम् । सगुणास्तं दातारं प्रशंसन्ति ॥ ११८ ॥ जिस दाता में श्रद्धा, भक्ति, संतोष, विज्ञान, अलब्धता, क्षमा और धैर्य, ये सात गुण हैं, वह दाता प्रशंसा के योग्य है ॥ ११८ ॥ ग्यारह प्रतिमा | दंसणवयसमाइयपोसह सचित्तराइभत्ते य । वंभारंभारगाहअणुमणुमुद्दि देशविरदेदे ॥ ११९ ॥ दर्शनप्रतिमा, व्रतप्रतिमा, सामायिक प्रतिमा, प्रोषधोपवास प्रतिमा, सचित्तत्याग प्रतिमा, रात्रिभक्त त्याग प्रतिमा, ब्रह्मचर्य प्रतिमा, आरंभत्याग प्रतिमा, परिग्रहत्याग प्रतिमा, अनुमतित्याग प्रतिमा, और उद्दिष्टत्याग प्रतिमा, ये ग्यारह प्रतिमाएं हैं, जो देशविरत - पंचम गुणस्थानवतीं rasia होती है ॥ ११९॥ दर्शनत्रत सामायिकमोपधोपवासकाः । प्रोक्ताः प्रागेव प्रोचेऽथ सचित्तत्रतलक्षणम् ॥ १२० ॥ दर्शन प्रतिमा, व्रत प्रतिमा, सामायिक प्रतिमा और प्रोषधोपवास प्रतिमा, इन चार प्रतिमाओंका लक्षण जो पहले कह आये हैं वही है । अब सचित्तत्याग प्रतिमाका लक्षण कहते हैं । भावार्थ --- पहले जो सम्यग्दर्शन और अष्ट मूलगुणों को कह आये हैं उसे दर्शनप्रतिमा समझना चाहिए । निरतिचार पांच व्रतों और सात शीलोंका पालना व्रत प्रतिमा है, जिनका पूर्वमें कथन कर आये हैं । जो सामायिक - शीलका पहले लक्षण कह आये हैं वही संक्षेपसे सामायिक प्रतिमा है । और जो प्रोषaircratic है वही प्रोषधोपवास प्रतिमा है। अब पांचवीं सचित्त-त्याग - प्रतिमा कहते हैं ॥ १२१ ॥ मूलफलशाकशाखाकरीरकन्दमसून बीजानि । नामानि योऽति सोऽयं सचित्तविरतो दयामूर्तिः ॥ १२१ ॥
SR No.010851
Book TitleTraivarnikachar
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPannalal Soni
PublisherJain Sahitya Prakashak Samiti
Publication Year
Total Pages438
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size16 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy