SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 222
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ^^^^^^^^^ त्रैवर्णिकाचार | पद्भ्यां गन्तुमशक्ताय पूजामंत्रविधायिने । तीर्थक्षेत्रसुयात्रायै रथाश्वदानमुच्यते ॥ १३२ ॥ जो पैरोंसे चलने में असमर्थ है और जिनपूजा मंत्र आदि श्रावक के कर्तव्योंका मुस्तैदी से पालन करता है उसको तीर्थक्षेत्रों की यात्रा करनेके लिए रथदान अश्वदान आदि देना चाहिए ॥ १३२ ॥ भट्टादिकाय जैनायकीर्तिपात्राय कीर्तये हस्तिदानं परिप्रोक्तं प्रभावनाङ्गहेतवे ॥ १३३ ॥ जैन धर्मावलंबी ब्राह्मण भाट आदि कीर्ति पात्रोंको कीर्तिके लिए प्रभावना के कारण हाथीदान करना चाहिए || १३३ ॥ दुर्घटे चिकटे मार्गे जलाश्रयविवर्जिते । प्रपास्थानं परं कुर्याच्छोधितेन सुवारिणा ॥ १३४ ॥ १८३ जो मार्ग दुर्घट है पर्वत वृक्ष पत्थर आदिके कारण बिकट हो रहा है। जिसमें जलाशय कुआ, बावड़ी आदि नहीं है ऐसे मार्गमें छने पानीकी प्याऊ लगानी चाहिए ॥ १३४ ॥ अन्नसत्रं यथाशक्ति प्रतिग्रामं निवेशयेत् । शीतकाले सुपात्राय वस्त्रदानं सतूलकम् ।। १३५ ।। अपनी शक्तिके अनुसार हरएक गांवमें भोजनशाला खोलना चाहिये और शर्दीकी मोसिममें गरीब सज्जन पुरुषों को रुईके कपड़े बनवादेना चाहिए ॥ १३५ ॥ जलान्नव्यवहाराय पात्राय कांस्यभाजनम् । महाव्रतियतीन्द्राय पिच्छं चापि कमण्डलुम् ॥ १३६ ॥ पात्रोंके लिए खाने और पीनेके लिए कांसी आदिके वर्तन देवे । तथा महावती मुनियोंके लिए पिच्छि- कमंडलु देवे ॥ १३६ ॥ जिनगेहाय देयानि पूजोपकरणानि वै । पूजामन्त्रविशिष्टाय पण्डिताय सुभूषणम् ॥ १३७ ॥ जिनमन्दिरमें जिनभगवानकी पूजाके लिए पूजाके वर्तन और पूजाकरनेवाले तथा मंत्र तंत्र विशिष्ट पंडितके लिए भूषण वगैरहं देना चाहिए ॥ १३७ ॥ .
SR No.010851
Book TitleTraivarnikachar
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPannalal Soni
PublisherJain Sahitya Prakashak Samiti
Publication Year
Total Pages438
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size16 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy