SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 189
Loading...
Download File
Download File
Translation AI Generated
Disclaimer: This translation does not guarantee complete accuracy, please confirm with the original page text.
The history of India during the period between 101 and 320 CE is shrouded in darkness, with little to no information available. This clearly indicates that the compiled ancient history of India is incomplete. It is not surprising if the name of an ancient king like Shivkoti is not found in it. Although older history is not available, there has not been a complete effort to compile what is available and what can be found. Jain scriptures in Sanskrit, Prakrit, Kannada, Tamil, Telugu, and other languages contain a wealth of historical material that has largely been ignored. Furthermore, many kings have had multiple names, and these names have been used in various ways according to preference. This makes it possible that Shivkoti may be mentioned in current history under a different name, and the lack of sufficient information may prevent the two from being equated. This equation requires specific research. However, given the state of history, it cannot be said without thorough research that a king named Shivkoti did not exist, nor can Shivkoti's personality be denied. * There have been kings with names similar to Shivkoti, such as Shivaskandavarman (Pallava), Shivamargeshvarma (Kadamba), Shivkumar (disciple of Kundakunda), Shivaskandavarman Haritputra (Kadamba), Shivaskand Shatakarni (Andhra), Shivamar (Ganga), Shivshri (Andhra), and Shivdev (Licchavi). It is possible that Shivkoti had a similar name, or that one of these individuals was Shivkoti.
Page Text
________________ मुनि-जीवन और आपत्काल । १०१ और ३२० का मध्यवर्ती प्रायः एक शताब्दीका भारतका इतिहास बिलकुल ही अंधकाराच्छन्न है - उसका कुछ भी पता नहीं चलता । इससे स्पष्ट है कि भारतका जो प्राचीन इतिहास संकलित हुआ है वह बहुत कुछ अधूरा है । उसमें शिवकोटि जैसे प्राचीन राजाका यदि नाम नहीं मिलता तो यह कुछ भी आश्चर्यकी बात नहीं है । यद्यपि ज्यादा पुराना इतिहास मिलता भी नहीं, परंतु जो मिलता है और मिल सकता है उसको संकलित करनेका भी अभीतक पूरा आयोजन नहीं हुआ । जैनियोंके ही बहुतसे संस्कृत, प्राकृत, कनड़ी, तामिल और तेलगु आदि ग्रंथों में इतिहासकी प्रचुर सामग्री भरी पड़ी है जिनकी ओर अभी तक प्रायः कुछ भी लक्ष्य नहीं गया । इसके सिवाय एक एक राजाके कई कई नाम भी हुए हैं और उनका प्रयोग भी इच्छानुसार विभिन्न रूपसे होता रहा है, इससे यह भी संभव है कि वर्तमान इतिहास में ' शिवकोटि का किसी दूसरे ही नामसे उल्लेख हो * और वहाँपर यथेष्ट परिचय के न रहनेसे दोनों का समीकरण न हो सकता हो, और वह समीकरण विशेष अनुसंधानकी अपेक्षा रखता हो । परंतु कुछ भी हो, इतिहास की ऐसी हालत होते हुए, बिना किसी गहरे अनुसंधानके यह नहीं कहा जा सकता कि ' शिवकोटि ' नामका कोई राजा हुआ ही नहीं, और न शिवकोटिके व्यक्तित्वसे ही इनकार किया जासकता है । ' * शिवकोटिसे मिलते जुलते शिवस्कंदवर्मा ( पल्लव ), शिवमृगेश वर्मा ( कदम्ब ), शिवकुमार ( कुन्दकुन्दका शिष्य ), शिवस्कंदवर्मा हारितीपुत्र ( कदम्ब ), शिवस्कंद शातकर्णि ( आन्ध्र ), शिवमार (गंग), शिवश्री (आन्ध्र), और 'शिवदेव ( लिच्छिवि ), इत्यादि नामोंके धारक भी राजा हो गये हैं । संभव है कि शिवकोटिका कोई ऐसा ही नाम रहा हो, अथवा इनमें से ही कोई शिवकोटि हो । Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org
SR No.010669
Book TitleRatnakarandaka Shravakachara
Original Sutra AuthorN/A
AuthorJugalkishor Mukhtar
PublisherManikchand Digambar Jain Granthamala Samiti
Publication Year1982
Total Pages456
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size7 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy