________________
( ४१४ )
संयुक्त से संयुक्त (सम्पयुत्तेन सम्पयुत्तं ) : कितने स्कन्ध, आयतन और धातुओं से वे धर्म संयुक्त हैं, जो उन धर्मों से जो अन्य धर्मो से संयुक्त है, संयुक्त हैं ।
१०. वियुक्त से वियुक्त ( विप्पयुत्तेन विप्पयुत्तं ) : कितने स्कन्ध, आयतन और धातुओं से वे धर्म वियुक्त हैं, जो उन धर्मों से जो अन्य धर्मों से वियुक्त हैं, वियुक्त हैं ।
११. मम्मिलित से संयुक्त और वियुक्त (संगहितेन सम्प्रयुक्तं विप्पयुत्तं ) : ( अ ) कितने स्कन्ध, आयतन और धातुओं से वे धर्म संयुक्त हैं जो समान स्कन्ध में सम्मिलित नहीं, किन्तु समान आयतन और धातु में कुछ अन्य धर्मों के साथ सम्मिलित हैं, ( आ ) कितने स्कन्ध, आयतन और धातुओं से वे धर्म वियुक्त हैं जो समान स्कन्ध में सम्मिलित नहीं किन्तु समान आयतन और धातु में कुछ अन्य धर्मों के साथ सम्मिलित हैं ।
?..
१२. संयुक्त मे सम्मिलित और असम्मिलित ( सम्पयुत्तेन संगहितं असंगहिनं ) : (अ) कितने स्कन्ध, आयतन और धातुओं में वे धर्म सम्मिलित हैं जो कुछ अन्य धर्मों से संयुक्त है ( आ ) कितने स्कन्ध, आयतन और धातुओं में वे धर्म असम्मिलित हैं जो कुछ अन्य धर्मों से संयुक्त हैं।
१३. असम्मिलित मे संयुक्त और वियुक्त (असंगहितेन सम्प्रयुत्तं विप्पयुत्त ) : ( अ ) कितने स्कन्ध, आयतन और धातुओं से वे धर्म संयुक्त हैं, जो किन्हीं अन्य धर्मो के साथ समान स्कन्ध, आयतन और धातुओं में सम्मिलित नहीं हैं ( आ ) कितने स्कन्ध, आयतन और धातुओं से वे धर्म वियुक्त हैं जो किन्हीं अन्य धर्मों के साथ समान स्कन्ध, आयतन और धातुओं में सम्मिलित नहीं हैं ।
१४. वियुक्त मे सम्मिलित और असम्मिलित (विप्पयुत्तेन संगहितं असंगहितं ) : कितने स्कन्ध, आयतन और धर्मों में वे धर्म सम्मिलित हैं, जो कुछ अन्य धर्मों से वियुक्त हैं, (आ) कितने स्कन्ध, आयतन और धर्मो से वे धर्म सम्मि लिन नहीं हैं, जो कुछ अन्य धर्मों से वियुक्त है ।