________________
७-स्याद्वाद
३०१
१-वस्तु स्वरूपाधिकार
भाव, ६. अत्यन्ताभाव, ७. अत्यन्ताभाव, ८.अत्यन्ताभाव, ६. अत्यन्ताभाव, १०. अन्योन्याभाव, ११. अत्यन्ताभाव, १२. तदभाव, १३. तदभाव । निम्न पदार्थों में कौनसा अभाव है ? - १. श्रु तज्ञान का मतिज्ञान में; २. घड़ी का हाथ में; ३. सम्यगदर्शन का मिथ्यादर्शन में; ४. जीव की मनुष्य गति का देव गति में; ५. आम के हरे पन का पीले पन में; ६. इन्द्रिय सुख का अतिन्द्रिय सुख में; ७. केवल ज्ञान का सम्यग्दर्शन में; ८. जीव की अर्हन्त अवस्था का सिद्ध अवस्था में; 8. सीमन्धर भगवान का महावीर भगवान में; १०. घड़े के एक परमाणु का दूसरे परमाणु में। १. प्रागभाव; २. अन्योन्याभाव ३. प्रागभाव व प्रध्वंसाभाव दोनों संभव हैं क्योंकि सम्यग्दर्शन से मिथ्यादर्शन और मिथ्यादर्शन से सम्यग्दर्शन दोनों होने सम्भव हैं; ४. उपरोक्त नं० ३ की भांति ही प्रागभाव व प्रध्वंसाभाव दोनों, क्योंकि मनुष्य से देव व देव से मनुष्य दोनों पक्ष सम्भव हैं; ५. प्रध्वंसाभाव; ६. प्रध्वंसाभाव; ७. तदभाव; ८. प्रव्वंसा
भाव; ६. अत्यन्ताभाव; १० अत्यन्ताभाव । ५८. निम्न पदार्थों में प्रागभाव व प्रध्वंसाभाव बताओ।
१. श्रु त ज्ञान, २. मिथ्यादर्शन, ३. मोक्ष, ४ दही, ५. दूध, ६. मक्खन, ७. घी, ८. जल की उष्णता -१. श्र त ज्ञान में मति ज्ञान का प्रध्वंसाभाव और केवल ज्ञान का प्रागभाव; २. मिथ्यादर्शन में सम्यग्दर्शन का प्रागभाव व प्रध्वंसाभाव दोनों; ३. मोक्ष में संसार का प्रध्वंसाभाव प्रागभाव कुछ नहीं; ४. दही में दूध का प्रध्वंसाभाव और छाछ का प्रागभाव; ५. दूध में दही का प्राग्भाव और प्रध्वंसाभाव कुछ नहीं; ६. मक्खन में दही का प्रध्वंसाभाव और घी का प्रागभाव; ७. घी में मक्खन का प्रध्वंसाभाव, प्रागभाव कुछ नहीं; ८. जल की उष्णता में पूर्व शीतलता का प्रध्वंसाभाव और उत्तर शीतलता का प्रागभाव ।