________________
अपनी स्थापना के समय से ही ६ करोड को कुल जनसंख्या वाले कई अरब राज्यो का सफलतापूर्वक सामना ही नही कर रहा अपितु उसने इन अरब राज्यो के बहुत से क्षेत्र पर अपना अधिकार भी कर रक्खा है। जबकि उसके पास सेना और शस्त्र अरब राज्यो की सम्मिलित सेना और शस्त्रो से बहुत कम हैं। यह सब वहा के निवासियो की देशभक्ति और बलिदान की भावना का ही तो परिणाम है।
इसी प्रकार जबसे भारत स्वतन्त्र हुआ है तबसे इस पर पाच बार आक्रमण हो चुका है। सन् १९६२ मे चीन ने भारत पर आक्रमण किया। भारत उस समय तक चीन को अपना मित्र समझता था और इसीलिए उसकी ओर से निश्चिन्त था। चीन ने इस भ्रम का लाभ उठाया और उस समय भारत को अपमान सहना पड़ा। इसके अतिरिक्त पाकिस्तान ने भारत पर चार बार आक्रमण किया। हर बार उसके मासाहारी, हिंसक व क्रूर सैनिको ने आक्रमण करने मे पहल की, परन्तु हर बार पाकिस्तान को भारत की वीर सेना के आगे मुंह की खानी पड़ी। भारत की सेना मे मासाहारी भी हैं और शाकाहारी भी। भारत का कोई भी सैनिक पाकिस्तानी सैनिको जैसा कर व निर्दयी भी नही था, फिर भी भारत के वीरो ने पाकिस्तान को नाको चने चबवा दिये। क्योकि भारत के वीरो ने किसी अन्य देश की भूमि हडपने के लिये आक्रमण नही किया था, अपितु वे तो अपनी स्वतन्त्रता की रक्षा के लिए जी-जान से लड रहे थे। उन्हे अपना देश व उसकी स्वतन्त्रता अपने प्राणो से भी अधिक प्यारी थी। इन युद्धो मे भारतीय वीरो ने जो बलिदान दिये हैं वे स्वर्णाक्षरो में लिखे जायेंगे। ___ कहने का तात्पर्य यही है कि कोई भी देश, जब तक