________________
( १४४ ) प्रश्न (१२०)-उत्पाद किसे कहते हैं ? उत्तर-द्रव्य में नवीन पर्याय की उत्पत्ति को उत्पाद कहते हैं। प्रश्न (१२१)-व्यय किसे कहते हैं ? उत्तर-- पूर्व पर्याय के नाश को व्यय कहते हैं । प्रश्न (१२२)-ध्रौव्य किसे कहते हैं ? उत्तर-उत्पाद और व्यय में द्रव्य की सद्रशता रुप स्थायी
रहने को ध्रौव्य कहते हैं।
प्रश्न (१२३)-पर्याय किसमें से उत्पन्न होती है ? उत्तर-द्रव्य तथा गुणों से पर्याय उत्पन्न होती है।
प्रश्न (१२४)-पर्याय तो अनित्य है। पर्याय सत् है या असत् ? उत्तर- पर्याय एक समय पर्यन्त का सत् है और द्रव्य गुण
त्रिकाल सत् है इसलिए द्रव्य गुण और पर्याय तीनों
सत् हैं। प्रश्न (१२५;-गुण अंश है या अशी? उत्तर - (१) द्रव्य की अपेक्षा से गुण उस द्रव्य का अंश है।
(२) पर्याय की अपेक्षा से गुण अशी है। प्रश्न (१२६)-पर्याय किसका अंश है ? उत्तर--(१) पर्याय गुण का एक समय पर्यन्त का अंश है।
(२) पर्याय द्रव्य का भी एक समय पर्यन्त का अंश है। प्रश्न (१२७)-अंश अंशी को थोड़े में समझाइये? उत्तर-(१) जब द्रव्य को अंशी कहा, तो गुण को अंश कहा