________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
प्रवचन-१५
२००
___ मदनरेखा की बात आप लोगों की समझ में आती है? आपत्ति के समय भी वह स्वस्थता नहीं खोती है। स्वस्थ मन से उत्तम उपाय खोज निकालती है। उसकी धारणा भी सही थी। नन्दीश्वरद्वीप पर मणिप्रभ राजा के पिता-मुनि बिराज रहे थे। मदनरेखा उन मुनीश्वर की शरण लेकर मणिप्रभ से छुटकारा पा सकती है। मणिप्रभ पिता मुनिराज की आज्ञा का उल्लंघन नहीं कर सकता, क्योंकि उसने ही बताया था कि 'मैं पिता-मुनिराज को वंदन करने जा रहा था।' यानी उसके हृदय में पिता-मुनि के प्रति श्रद्धा और सद्भाव था। वह कैसे मुनिराज की आज्ञा का अनादर करता?
दूसरी बात : मुनिराज मदनरेखा की शीलरक्षा में सहायक बनेंगे ही! मुनि तो हमेशा शीलरक्षा के ही पक्ष में होते हैं | अपना ही पुत्र परस्त्रीगामी बने, यह मुनिराज कभी भी पसन्द नहीं करें| मदनरेखा ने नंदीश्वरद्वीप ले जाने का जो प्रस्ताव रखा, उसके भीतर ये सारी धारणाएँ थीं मदनरेखा की। सच्ची धारणाएँ थीं। सही मार्ग पर चलनेवालों को, शीलरक्षा के पवित्र उद्देश्य से जीवन जीनेवालों को सही उपाय मिल ही जाता है। मदनरेखा नंदीश्वरद्वीप पर : ___ मणिप्रभ राजा मदनरेखा को लेकर नंदीश्वरद्वीप पर पहुँचा । मदनरेखा तो बड़ी प्रसन्न हो गई वहाँ के अतिभव्य शाश्वत् जिनमंदिरों को देखकर । अति नयनरम्य विराटकाय जिनप्रतिमाओं के दर्शन कर | बड़ी भावभक्ति से दोनों ने परमात्मा के दर्शन-पूजन किये। बाद में, जहाँ मुनिराज मणिचूड़ बिराजते थे, वहाँ गये। दोनों ने विनय से मुनिराज को वंदना की और विधिपूर्वक मुनिराज के सामने बैठ गये | मुनिराज मणिचूड़ को चौथा मनःपर्यवज्ञान प्रकट हो गया था। मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान और मनःपर्यवज्ञान-ये चार ज्ञान थे, उन मुनिभगवंत को। मुनिराज के दिव्य मुखारविन्द के दर्शन से मदनरेखा का हृदय हर्ष से गद्गद् हो गया।
अवधिज्ञान ऐसा आत्मप्रत्यक्ष ज्ञान होता है कि भूतकालीन और भविष्यकालीन बातों को भी जाना जा सकता है। दूसरे मनुष्यों के भी भूत-भविष्य जाने जा सकते हैं। मनःपर्यवज्ञानी तो दूसरे जीवों के मन की बातें भी बता सकते हैं। अनुमान से नहीं, प्रत्यक्ष देखकर बता सकते हैं। आज तो अपना दुर्भाग्य है कि ऐसे अवधिज्ञानी और मनःपर्यवज्ञानी महात्मा इस भूमि पर नहीं हैं। केवलज्ञानी की तो बात ही कहाँ!! यदि ऐसे ज्ञानी पुरुषों के युग में अपन होते तो कल्याण हो जाता अपना!
For Private And Personal Use Only