________________
प्रकरण पहला
प्रश्न 17 - लोकाकाश और अलोकाकाश - इन दोनों के रङ्ग में क्या अन्तर है? दोनों में कौन बड़ा है ?
उत्तर - आकाशद्रव्य अरूपी' होने से उसके रङ्ग नहीं होता। आकाश एक अखण्ड द्रव्य है। जितने भाग में छह द्रव्यों का समूह है, उतने भाग को लोकाकाश कहते हैं। वह छोटा भाग है और शेष चारों ओर अलोकाकाश है, वह लोकाकाश से अनन्त गुना है।
प्रश्न 18 - अलोकाकाश में कितने द्रव्य हैं और उसके परिणमन में किसका निमित्त है ?
उत्तर - अलोकाकाश में आकाश के अतिरिक्त अन्य कोई द्रव्य नहीं हैं। सम्पूर्ण आकाशद्रव्य के परिणमन में लोकाकाश में विद्यमान कालाणु द्रव्य निमित्त हैं।
प्रश्न 19 - एक आकाश प्रदेश में एक ही प्रकार के द्रव्य कभी साथ नहीं रहते, उस द्रव्य का नाम क्या?
उत्तर - कालाणु द्रव्य, क्योंकि प्रत्येक कालाणु द्रव्य लोकाकाश के एक-एक प्रदेश में रत्नराशि के समान एक-एक भिन्न-भिन्न ही रहता है।
प्रश्न 20 - एक परमाणु जितना छोटा दूसरा कोई द्रव्य है ?
उत्तर - हाँ, कालाणु, क्योंकि परमाणु और कालाणु एक प्रदेशी द्रव्य हैं।
प्रश्न 21 - प्रदेश किसे कहते हैं? उत्तर - एक पुद्गल परमाणु, आकाश का जितना स्थान
1. जो स्पर्श, रस, गन्ध और वर्णरहित हो, वह अरूपी है।