SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 10
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ सरल सामुद्रिक शास्त्र मुखाकृति पर तिल और उनका प्रभाव 1. यदि चेहरे पर दाहिने भाग में लाल या काला तिल हो, तो वह व्यक्ति यशस्वी, धनवान तथा सुखी होता है। 2. यदि शुक्र रेखा के बाईं ओर काला तिल या लाल तिल हो, तो ऐसा व्यक्ति कामी या पर स्त्री-गामी होता है। 3. यदि चन्द्र रेखा के दाहिनी ओर तिल हो, तो ऐसा व्यक्ति समाज में यशस्वी होता है और आर्थिक दृष्टि से सम्पन्न होता है। 4. यदि मंगल रेखा के मध्य में तिल हो, तो वह सन्ताहीन होता है। यहां पर दोनों तिलों का एक ही फल समझना चाहिए। 5. यदि सूर्य रेखा के दाहिनी ओर तिल हो, तो वह व्यक्ति जमीन जायदाद आदि से लाभ उठाता है। 6. यदि गुरु रेखा पर ललाट के मध्य में काला या लाल तिल, हो, तो वह व्यक्ति बुद्धिमान और चतुर होता है। 7. यदि गुरु रेखा के दाहिनी ओर तिल हो, तो वह उन्नति करने वाले होते हैं। यहां पर लाल तिल का भी यही फल है। 8. यदि चन्द्र रेखा पर लाल या काला तिल का चिन्ह हो, तो ऐसा व्यक्ति अल्पायु होता है और उसे गुप्त रोग होते हैं। 9. यदि नीचे के होठ पर तिल का चिन्ह हो, तो ऐसा व्यक्ति निर्धन होता है तथा जीवन भर गरीबी में दिन व्यतीत करता है। ऊपर के होंठ पर शुभ माना गया है। 10. यदि बायें कान के ऊपरी सिरे पर तिल का चिन्ह हो, तो वे व्यक्ति दीर्घायु पर कमजोर शरीर के होते हैं। 11. यदि सूर्य रेखा के बाईं ओर तिल हो, तो उसका गृहस्थ जीवन समस्या-प्रधान बना रहेगा। 10
SR No.009374
Book TitleSaral Samudrik Shastra
Original Sutra AuthorN/A
AuthorArunkumar Bansal
PublisherAkhil Bhartiya Jyotish Samstha Sangh
Publication Year
Total Pages88
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size1 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy