________________
हुआ?
उत्तर : राजकुमार ऋषभदेव को नीलाञ्जना नामक अप्सरा के निधन से वैराग्य उत्पन्न हुआ।
प्रश्न 43 : मुनिराज ऋषभदेव के दीक्षा वृक्ष की ऊँचाई कितनी थी?
उत्तर : मुनिराज ऋषभदेव के दीक्षा वृक्ष की ऊँचाई छह हजार धनुष थी। प्रश्न 44 : मुनिराज ऋषभदेव ने किस वन में दीक्षा ग्रहण की?
उत्तर : मुनिराज ऋषभदेव ने प्रयागनगर के सिद्धार्थवन में दीक्षा ग्रहण की।
प्रश्न 45 : राजकुमार ऋषभदेव ने दिन के किस समय दीक्षा ग्रहण की?
उत्तर : मुनिराज ऋषभदेव ने अपराह्न काल में दीक्षा ग्रहण की।
प्रश्न 46: राजकुमार ऋषभदेव ने किस तिथि को दीक्षा ग्रहण की?
उत्तर : राजकुमार ऋषभदेव ने चैत्र कृष्ण 9 को दीक्षा ग्रहण की।
प्रश्न 47 : भगवान ऋषभदेव कितने काल तक केवलज्ञान (अरहन्त ) अवस्था में रहे?
उत्तर : भगवान ऋषभदेव एक हजार वर्ष कम एक लाख पूर्व तक केवली अवस्था में रहे। प्रश्न 48 : राजा ऋषभदेव का राजभोग काल कितना रहा? उत्तर : राजा ऋषभदेव का राजभोग काल 63 लाख पूर्व का रहा। प्रश्न 49 : राजकुमार ऋषभदेव का कुमार काल कितना था? उत्तर : राजकुमार ऋषभदेव का 20 लाख पूर्वका कुमार काल था। प्रश्न 50 : भगवान ऋषभदेव का चिह्न क्या है? उत्तर : भगवान ऋषभदेव का चिह्न वृषभ (बैल) है।