________________
उत्तर : भगवान ऋषभदेव समवसरण में कुल 3 लाख श्रावक थे।
प्रश्न 27 : भगवान ऋषभदेव समवसरण में कुल कितनी श्राविकाएँ थीं?
उत्तर : भगवान ऋषभदेव समवसरण में 5 लाख श्राविकाएँ थीं।
प्रश्न 28: भगवान ऋषभदेव के समवसरण का कितना विस्तार था?
उत्तर : भगवान ऋषभदेव के समवसरण का 12 योजन का विस्तार था।
प्रश्न 29 : भगवान ऋषभदेव की निर्वाण कब हुआ था? उत्तर : भगवान ऋषभदेव को माघ कृष्ण 14 को निर्वाण हुआ था। प्रश्न 30 : भगवान ऋषभदेव को निर्वाण कहाँ हुआ था? उत्तर : भगवान ऋषभदेव को निर्वाण कैलाशपर्वत पर हुआ था।
प्रश्न 31 : भगवान ऋषभदेव का तीर्थ प्रवर्तन काल कब तक रहा?
उत्तर : भगवान ऋषभदेव का तीर्थ प्रवर्तन काल 50 लाख करोड़ सागरोपम+1 पूर्वाङ्ग प्रमाण काल तक रहा।
प्रश्न 32 : भगवान ऋषभदेव मोक्ष कब पधारे?
उत्तर : भगवान ऋषभदेव, सुषमादुषमा नामक तीसरे काल के अन्त समय में जब 3 वर्ष 8मास 15 दिन बाकी रहे, तब मोक्ष पधारे।
प्रश्न 33 : भगवान आदिनाथ के साथ कितने जीव मोक्ष पधारे?
(536)