________________
उत्तर : भगवान ऋषभदेव के शरीर की ऊँचाई 500 धनुष की थी।
प्रश्न 5 : भगवान ऋषभदेव का जन्म, काल के अनुसार कब हुआ था?
उत्तर : भगवान ऋषभदेव का जन्म, सुषमा-दुषमा नामक तीसरे काल के अन्त में जब 84 लाख पूर्व + 3 वर्ष 8 माह पन्द्रह दिन बाकी रहे, तब हुआ था।
प्रश्न 6: भगवान ऋषभदेव के शरीर का वर्ण कौन-सा था? उत्तर : भगवान ऋषभदेव के शरीर का वर्ण स्वर्ण था। प्रश्न 7 : भगवान ऋषभदेव का कुमार काल कितना था? उत्तर : भगवान ऋषभदेव का कुमार काल 20 लाख पूर्व का था।
प्रश्न 8: मुनि ऋषभदेव, दीक्षा लेने के बाद छमस्थ काल कितने वर्ष तक रहा?
उत्तर : मुनि ऋषभदेव एक हजार वर्ष तक छद्मस्थ अवस्था में रहे। प्रश्न 9 : मुनि ऋषभदेव ने दीक्षा कब ग्रहण की? उत्तर : मुनि ऋषभदेव ने चैत्र कृष्णा नवमी के दिन दीक्षा ग्रहण की। प्रश्न 10 : मुनि ऋषभदेव की दीक्षा के समय कौन-सा उत्तम
नक्षत्र था?
उत्तर : मुनि ऋषभदेव की दीक्षा के समय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र था।
प्रश्न 11 : मुनि ऋषभदेव किस पालकी पर बैठकर वन में गये?
उत्तर : मुनि ऋषभदेव सुदर्शना नामक पालकी में बैठकर वन में गये।
प्रश्न 12 : मुनि ऋषभदेव ने
330