SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 593
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ (सू.८) (प्रश्न-) भन्ते! गर्हणा (दूसरों या गुरुजनों के सम्मुख अपने दोषों के प्रकाशन, एवं आत्म-साक्षी से उन दोषों के त्याग) से जीव क्या (गुण या विशिष्ट फल) उपलब्ध करता है? (उत्तर-) गर्हणा से (जीव) अपुरस्कार (सम्मान के अलाभ या अवज्ञा) को उपलब्ध करता है। अपुरस्कृत होने वाला जीव अप्रशस्त (मानसिक, वाचिक व कायिक) व्यापारों से निवृत्त होने लगता है। प्रशस्त (कायिक आदि) व्यापारों में प्रवृत्त अनगार 'अनन्त' (ज्ञान व दर्शन आदि स्वरूपों) का घात करने वाले पर्यायों (पुद्गल द्रव्य की ज्ञानावरण आदि कर्म रूपों में होने वाली परिणतियों) का क्षय करता है। (सू.६) (प्रश्न-) भन्ते! सामायिक (समभाव की साधना) से जीव क्या (गुण या विशिष्ट लाभ) उपलब्ध करता है? (उत्तर-) सामायिक द्वारा जीव सावद्य (पापकारक असत्प्रवृत्ति रूप) योगों से विरति भाव को उपलब्ध करता है। (सू.१०) (प्रश्न-) भन्ते! चतुर्विंशति(चौबीस तीर्थंकरों के)स्तव (गुणकीर्तन) से जीव क्या (गुण व विशिष्ट लाभ) उपलब्ध करता है? (उत्तर-) चतुर्विंशति स्तव से दर्शन-विशुद्धि (सम्यक्त्व गुण में होने वाले दोषों की विशुद्धि) को उपलब्ध करता है। (सू.११) (प्रश्न-) भन्ते! वन्दना से जीव क्या (गुण या विशिष्ट फल) उपलब्ध करता है? (उत्तर-) वन्दना से (जीव) नीच गोत्र (कर्म) का क्षय करता है, उच्च गोत्र (कर्म) को बांधता है। (वह) अप्रतिहत (कहीं बाधित न होने वाले) आज्ञा-फल व सौभाग्य को प्राप्त करता है तथा 'दाक्षिण्य भाव' (लोक-अनुकूलता, लोक-प्रियता, सर्वविधकुशलता) को उपार्जित करता है। अध्ययन-२६
SR No.006300
Book TitleUttaradhyayan Sutra
Original Sutra AuthorN/A
AuthorSubhadramuni
PublisherUniversity Publication
Publication Year1999
Total Pages922
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari & agam_uttaradhyayan
File Size125 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy