SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 54
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ (५२) उच्चारण लय-तालपूर्वक हो, न अतिशीघ्र न अति विलंबित | ताल-लयपूर्वक उच्चारण से साधना में रसास्वाद की स्थिति बनती है और साधक आल्हाद को प्राप्त करता है । 'नमो अरिहंताणं' एक पद को लय पूर्वक उच्चारण करने में आप आधा मिनट भी लगा सकते हैं तथा १ सेकंड में भी बोल सकते हैं । किन्तु जरा अनुभव करके देखें जितना लम्बा ताल लय युक्त उच्चारण होगा उसमें आनन्द उतना ही अधिक आयेगा । आनन्द आयेगा तो एकाग्रता बढ़ेगी । एकाग्रता बढ़ेगी तो निश्चय ही मंत्र में शक्ति जागृत होगी, सिद्धि मिलेगी । महामंत्र के पाँचों पदों के उच्चारण के समय के विषय में एक आचार्य का मत है कि नमोकार मंच के पाँचों पदों का जाप ३ श्वासोच्छ्वास में कर लेना चाहिए । यह
SR No.006265
Book TitleAnant Sakti Ka Punj Namokar Mahamantra
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDevendramuni
PublisherTarak Guru Jain Granthalay
Publication Year1990
Total Pages68
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size4 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy