________________
प्रतिष्ठा विधि का मौलिक विवेचन ...xxi
आचार-पछति यानि विधि-विधानों का वैज्ञानिक पक्ष भी ज्ञात होगा और वह अधिक आचारनिष्ठ बन सकेगी।
साध्वीश्री इसी प्रकार जिनशासन की सेवा में समर्पित रहकर स्वपर विकास में उपयोगी बनें, यही मंगलकामना।
मुनि महेन्द्रसागर 1.2.13 भद्रावती
विदुषी आर्या साधीजी भगवंत श्री सौम्यगुणा श्रीजी सादर अनुवंदना सुखशाता!
आप सुखशाता में होंगे। ज्ञान साधना की खूब अनुमोदना!
वर्तमान संदर्भ में जैन विधि-विधानों का तुलनात्मक एवं समीक्षात्मक अध्ययन का शोध प्रबन्ध पढ़ा।
आनंद प्रस्तुति एवं संकलन अदभुत है। जिनशासन की सभी मंगलकारी विधि एवं विधानों का संकलन यह प्रबन्ध की विशेषता है।
विज्ञान-मनोविज्ञान एवं परा विज्ञान तक पहुँचने का यह शोध ग्रंथ पथ प्रदर्शक अवश्य बनेगा।
जिनवाणी के मूल तक पहुँचने हेतु विधि-विधान परम आलंबन है। यह शोध प्रबन्ध अनेक जीवों के लिए मार्गदर्शक बनेगा। सही मेहनत की अनुमोदना।
नयपद्म सागर
'जैन विधि विधानों का तुलनात्मक एवं समीक्षात्मक अध्ययन' शीध प्रबन्ध के सार का पल्लवग्राही निरीक्षण किया।
शक्ति की प्राप्ति और शक्ति की प्रसिद्धि जैसे आज के वातावरण मैं श्रत सिंचन के लिए दीर्घ वर्षों तक किया गया अध्ययन स्तुत्य और अभिनंदनीय है।
पाश्चात्य विद्वानों द्वारा प्रवर्तित परम्परा विरोधी आधुनिकता के प्रवाह में बहे बिना श्री जिनेश्वर परमात्मा द्वारा प्रखपत मोक्ष मार्ग के अनुरूप