________________
गुरुवाणी-१
धर्म - जीवनशुद्धि राजा स्वयं ही राज्य सभा में बैठकर न्याय किया करता है। राजा उस कपिल से भागने का कारण पूछता है? कपिल पूर्ण रूप से सारी हकीकत बता देता है। सत्य की सर्वदा जय होती है। कपिल के मुख से सत्य घटना सुनकर राजा प्रसन्न होकर कहता है- 'तुम्हें जो माँगना हो माँग लो।' कपिल सोचता है-'राजा से मैं क्या माँगू'? सोच विचार के बाद राजा से वह विचार के लिए समय माँगता है। राजा उसे समय देता है। कपिल विचार करने के लिए बगीचे में जाता है। कपिल क्या विचार करता है? क्या माँगता है और उसके बाद क्या घटना होती है? इसका आगे देखा जाएगा।