SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 64
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ चौथा स्थिति पद - वैमानिक देवों की स्थिति उत्तर - हे गौतम! सौधर्म कल्प में परिगृहीता देवियों की स्थिति जघन्य एक पल्योपम की और उत्कृष्ट सात पल्योपम की कही गई है। सोहम्मे कप्पे परिग्गहियाणं अपज्जत्तियाणं देवीणं पुच्छा । गोयमा! जहण्णेण वि अंतोमुहुत्तं उक्कोसेण वि अंतोमुहुत्तं । भावार्थ - प्रश्न - हे भगवन् ! सौधर्म कल्प में अपर्याप्तक परिगृहीता देवियों की स्थिति कितने काल की कही गई है ? ५१ उत्तर - हे गौतम! सौधर्म कल्प में अपर्याप्तक परिगृहीता देवियों की स्थिति जघन्य अन्तर्मुहूर्त्त की और उत्कृष्ट भी अन्तर्मुहूर्त की कही गई है। सोहम्मे कप्पे परिग्गहियाणं पज्जत्तियाणं देवीणं पुच्छा । गोयमा ! जहण्णेणं पलिओवमं अंतोमुहुत्तूणं, उक्कोसेणं सत्त पलिओवमाई अंतोमुहुत्तूणाई । A भावार्थ - प्रश्न - हे भगवन् ! सौधर्म कल्प में पर्याप्तक परिगृहीता देवियों की स्थिति कितने .: काल की कही गई है ? उत्तर - हे गौतम! सौधर्म कल्प में पर्याप्तक परिगृहीता देवियों की स्थिति जघन्य अन्तर्मुहूर्त्त कम • एक पल्योपम की और उत्कृष्ट अन्तर्मुहूर्त्त कम सात पल्योपम की कही गई है। सोहम्मे कप्पे अपरिग्गहियाणं देवीणं केवइयं कालं ठिई पण्णत्ता ? गोयमा ! जहण्णेणं पलिओवमं, उक्कोसेणं पण्णासं पलिओवमाइं । भावार्थ - प्रश्न - हे भगवन् ! सौधर्म कल्प में अपरिगृहीता देवियों की स्थिति कितने काल की कही गई है ? Jain Education International उत्तर - हे गौतम! सौधर्म कल्प में अपरिगृहीता देवियों की स्थिति जघन्य एक पल्योपम की और उत्कृष्ट पचास पल्योपम की कही गई है। सोहम्मे कप्पे अपरिग्गहियाणं अपज्जत्तियाणं देवीणं पुच्छा ? गोयमा! जहणेण वि अंतोमुहुत्तं उक्कोसेण वि अंतोमुहुत्तं । - भावार्थ - - प्रश्न हे भगवन् ! सौधर्म कल्प में अपर्याप्तक अपरिगृहीता देवियों की स्थिति कितने काल की कही गई है ? उत्तर - हे गौतम! सौधर्म कल्प में अपर्याप्तक अपरिगृहीता देवियों की स्थिति जघन्य अन्तर्मुहूर्त्त की और उत्कृष्ट भी अन्तर्मुहूर्त की कही गई है। For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org
SR No.004094
Book TitlePragnapana Sutra Part 02
Original Sutra AuthorN/A
AuthorNemichand Banthiya, Parasmal Chandaliya
PublisherAkhil Bharatiya Sudharm Jain Sanskruti Rakshak Sangh
Publication Year2008
Total Pages414
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari & agam_pragyapana
File Size9 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy