SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 345
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ उपासकदशांगटीका के अनुसार नहीं देने के भाव से सचित्त वस्तु को अचित्त वस्तु से एवं अचित्त वस्तु को सचित्त वस्तु से ढंक देना सचित्त-पिधान –अतिचार है।' चारित्रसार के अनुसार देने योग्य आहार को सचित्त पत्र आदि से ढंकना सचित्त-पिधान-अतिचार है। तत्त्वार्थ-सूत्र के अनुसार देय योग्य वस्तं को सचेतन वस्तु से ढंक देना सचित्त-पिधान-अतिचार है। 3. कालातिक्रम- आचार्य हरिभद्र के पंचाशक-प्रकरण के अनुसार भिक्षा नहीं देने की इच्छा से भिक्षा का समय बीत जाने के बाद या उससे बहुत पहले साधु को आहार हेतु निवेदन करना कालातिक्रम-अतिचार है। उपासकदशांगटीका के अनुसार भिक्षा का समय टालकर भिक्षा देने के लिए तत्पर होना कालातिक्रम-अतिचार है। चारित्रसार के अनुसार आहार देने के समय का उल्लंघन कर आगे या पीछे आहारादि बनाने को कालातिक्रम बताया गया है। तत्त्वार्थ-सूत्र के अनुसार किसी को कुछ देना न पड़े, इस आशय से भिक्षा के समय का उल्लंघन कर आहारादि बनाना कालातिक्रम-अतिचार है।' 4. परव्यपदेश- आचार्य हरिभद्र के पंचाशक-प्रकरण के अनुसार नहीं देने की इच्छा से अपनी वस्तु को दूसरे की है- ऐसा कहना परव्यपदेश–अतिचार है। 1 उपासकदशांगटीका - आ. अभयदेवसूरि- 1/56 – पृ. - 54 चारित्रसार-श्रावकसंग्रह - चामुण्डाचार्य - पृ. - 249 'तत्त्वार्थ-सूत्र - आ. उमास्वाति-7/31 - पृ. - 190 + पंचाशक-प्रकरण - आ. हरिभद्रसूरि- 1/32 - पृ. - 14 'उपासकदशांगटीका - आ. अभयदेवसूरि- 1/56 - पृ. - 54 'चारित्रसार - चामुण्डाचार्य - पृ. - 14 तत्त्वार्थ-सूत्र - आ. उमास्वाति-7/31 - पृ. - 190 8 पंचाशक-प्रकरण - आ. हरिभद्रसूरि- 1/32 - पृ. - 14 326 Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org
SR No.003972
Book TitlePanchashak Prakaran me Pratipadit Jain Achar aur Vidhi Vidhan
Original Sutra AuthorN/A
AuthorKanakprabhashreeji
PublisherKanakprabhashreeji
Publication Year2013
Total Pages683
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Ritual, & Vidhi
File Size10 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy