________________
173
पुरुषवेद -
पुरुषवेद को तृणाग्नि के समान कहा गया है। जिस प्रकार तृण, घास छोटी-सी चिंगारी पाकर सुलग उठता है और बहुत जल्दी बुझ जाता है। उसी प्रकार पुरुष के मानस में स्त्री को देखते ही कामवासना जाग्रत हो जाती है और कुछ समय में ही शान्त भी हो जाती है। नपुसंकवेद -
इस वेद को महानगर के दाह के समान कहा गया है। जिस प्रकार नगर में लगी आग बहुत प्रयास करने पर लम्बे समय के बाद ही शांत होती है, उसी प्रकार नपुंसक की कामवासना लम्बे प्रयासों के बाद ही शांत होती है।90
चार गतियों में वेद का प्ररुपण -
पृथ्वीकाय, अपकाय, तेउकाय, वायुकाय एवं वनस्पतिकाय में जो कामवासना है वह नपुंसकवेद के रुप में है। इसी प्रकार, तीन विकलेन्द्रियों, सम्मूच्छिम तिर्यंच पंचेन्द्रिय, सम्मूच्छिम मनुष्य एवं समस्त नैरायिक-जीवों की कामवासना में भी नपुंसकवेद होता है। देवों में दो वेद होते हैं- स्त्रीवेद एवं पुरुषवेद। देवों में नपुंसकवेद नहीं होता और नैरायिकों में नपुंसक के अलावा दोनों वेद नहीं होते। गर्भ से पैदा होने वाले तिर्यंच पंचेन्द्रिय और मनुष्यों में तीनों वेद होते हैं। चार गति में मनुष्य का ही एक दण्डक ऐसा है, जो अवेदी भी हो सकता है, अर्थात् काम-वासना का नाश मात्र मनुष्यों में ही संभव है। कोई भी जीव एक समय में एक से अधिक वेदों का अनुभव नहीं करता। स्त्रीवेद का उदय होने पर स्त्री पुरुष की अभिलाषा
20 (1) पुरिसवेए णं भंते। किं पगारे पण्णत्ते ?
गोयमा! वणदवग्निजालसमाणे पण्णत्ते। नपुंसगवेए णं भंते! किं पगारे पण्णत्ते ?
गोयमा! महाणगरदाह समाणे पण्णत्ते समणाउसो। - जीवाभिगम, प्रतिपत्ति 2, सू 61(2) (2) परिसित्थि तभयं पइ, अहिलासो जव्वसा हवइ सो उ।।
थी-नर-नपू-वेउदओ, फुफूण-तण-नगरदाहसमो।। - प्रथम कर्मग्रंथ, गा. 22
Jain Education International
For Personal & Private Use Only
www.jainelibrary.org
SR No.
003971
Book Title
Jain Darshan ki Sangna ki Avdharna ka Samikshatmak Adhyayan