SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 21
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ १२ : पीयूष घट समक्ष अपनी चारों पुत्र वधुओं के हाथ में पाँच-पाँच चावल के दाने देकर कहा ! "इन्हें संभालकर रखना और जब मैं मांगु, तब मुझे लाकर दे देना।" पहली पुत्र वधू, उझिका ने विचार किया : "इस समृद्ध घर में चावलों की क्या कमी है ?" उसने वे दाने फेंक दिए। दूसरी ने विचार किया : "ये दाने ससुरजी ने दिए हैं। फेंकने योग्य नहीं हैं।" उसने खा लिए। तीसरी ने उन दानों को रेशमी कपड़े में बांधकर रत्न करण्डिका में रख छोड़े और सोचा : "जब माँगेंगे, तब दे दूंगी।" चौथी ने विचारा : “ससुर जी बुद्धिमान हैं, पाँच दाने देने में कोई विशेष प्रयोजन होना चाहिए।" रोहिणी ने वे पाँच चावल के दाने अपने पितृगृह भेज दिए बोने के लिए । पाँच वर्ष में दानों से कोठे भर गए। ___पाँच वर्ष के बाद ससुर ने फिर अपने परिजनों और ज्ञातिजनों के समक्ष प्रीति भोज किया और उनके समक्ष अपने दिए हुए पाँच-पाँच चावल के दाने माँगे। उझिका ने कहा "वे मैंने फेंक दिए थे, ये नये दाने लीजिए।" __ भोगवती ने कहा : “मैंने खा लिए थे, नये कहो तो ला हूँ।" रक्षिता ने वे सुरक्षित लौटा कर कहा : "लीजिए। रोहिणी ने कहा : "उन्हें लाने के लिए गाड़ियां चाहिए, आदमी उन्हें नहीं ला सकता। धन्य सार्थवाह रोहिणो की बात से अत्यन्त प्रसन्न हुए और सबके सामने कहा : "आज से मैं अपने घर का सारा भार रोहिणी को सौंगता हूँ। रक्षिका को मैं सम्पत्ति रक्षा का दायित्व देता हूँ। भोगवती Jain Education International For Private & Personal Use Only ___www.jainelibrary.org
SR No.003423
Book TitlePiyush Ghat
Original Sutra AuthorN/A
AuthorVijaymuni Shastri
PublisherSanmati Gyan Pith Agra
Publication Year
Total Pages202
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size6 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy