SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 161
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ १४२ प्रतिध्वनि निर्दय बन गई। एक-दो बार तो उसने आत्महत्या का भी प्रयत्न किया । डाक्टरों के समझाने पर उसने बताया कि उसे लोगों से नफरत हो रही है। लोगों की आँखें उसे घूरती-सी लगती हैं। लड़की के स्वभाव में विचित्र परिवर्तन देखकर डाक्टरों को आश्चर्य हआ। उन्होंने पेरिस आँख-बैंक से पत्र व्यवहार कर पता लगाया कि वे आँख किस व्यक्ति की थी ! बहत छान-बीन के बाद पता चला कि-एक हत्या के अभियुक्त, जिसे फाँसी की सजा दी गई थी उसने स्वेच्छापूर्वक अपनी आँखें बैंक को दान कर दी थीं, वे ही आँख लड़की को लगाई गई हैं। ___ डाक्टरों को भी अत्यंत आश्चर्य हुआ कि एक व्यक्ति की आँख अन्य व्यक्ति को लगाने पर उसकी मनोवृत्तियों पर उनका कितना गहरा असर पड़ता है। जैन दर्शन ने इसीलिए तो मनःसंयम के साथ चक्षुसंयम की बात कही है। मन को पवित्र रखने से ही आँख पवित्र रह सकती हैं। दूषित मन की आँख भी दूषित ही होंगी और पवित्र मन की आँख भी पवित्र ! तीर्थङ्करों की करुणा-स्निग्ध आँखों को देखकर हिंसक मानव और हिंसक पशु भी दयालु और सरल बन जाते हैं । आँखों का यही चमत्कार है। Jain Education InternationaFor Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.003199
Book TitlePratidhwani
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDevendramuni
PublisherTarak Guru Jain Granthalay
Publication Year1971
Total Pages228
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size6 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy