SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 70
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ : ७: अपरिग्रह - सूत्र (४८) प्राणिमात्र के संरक्षक ज्ञातपुत्र ( भगवान् महावीर ) ने कुछ वस्त्र आदि स्थूल पदार्थों को परिग्रह नहीं बतलाया है। वास्तविक परि तो उन्होंने किसी भी पदार्थ पर मूछों का - शशक्ति का रखना बतलाया है । ( ४६ ) पूर्ण संयमी को धन-धान्य और नौकर-चाकर आदि सभी प्रकार के परिग्रहों का त्याग करना होता है । समस्त पाप कर्मो का परित्याग करके सर्वथा निर्ममत्व होना तो और भी कठिन बात है । ( ६० ) जो संयमी ज्ञातपुत्र ( भगवान् महावीर ) के प्रवचनों में रत हैं, वे बिढ़ और उद्वेय आदि नमक तथा तेज, घी, गुड़ आदि किसी भी वस्तु के संग्रह करने का मन में संकल्प तक नहीं करते । ( ६१ ) परिग्रह-विरक्त मुनि जो भी वस्त्र, पात्र, कम्बल और रजोहरण आदि वस्तुएँ रखते हैं, वे सब एक मात्र संयम को रक्षा के लिए ही रखते हैं काम में लाते हैं । (इनके रखने में किसी प्रकार की आसक्ति का भाव नहीं है । ) Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.002750
Book TitleMahavira Vani
Original Sutra AuthorN/A
AuthorBechardas Doshi
PublisherBharat Jain Mahamandal
Publication Year1953
Total Pages224
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari & Religion
File Size6 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy