SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 172
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ 1 कला हैं। इस क्षेत्र के मध्य में वृत्त वैताढ्य पर्वत है। इस क्षेत्र में नरकांता एवं नारीकांता ये दो नदियाँ बहती हैं। नरकान्ता नदी रम्यक् क्षेत्र के पूर्व भाग को दो भागों में बाँटती हुई पूर्व लवण समुद्र में मिलती है। और नारीकान्ता नदी पश्चिम भाग को दो भागों में बाँटती हुई पश्चिम लवण समुद्र में मिलती है। ये प्रत्येक नदियाँ 56,000 नदियों के परिवार से युक्त हैं। इस प्रकार इस क्षेत्र में कुल 1,12,000 नदियाँ बहती हैं। यह अकर्मभूमि है, यहाँ हमेशा दूसरा आरा होता है। रुक्मि पर्वत 10. रूक्मि पर्वत : रम्यक् क्षेत्र के पास रुक्मि पर्वत आया हुआ हैं। यह रुप्यकुला नदी पर्वत रम्यक् क्षेत्र से आधा है। यानि कि यह पर्वत 4,210 योजन 10 कला चौड़ा तथा 200 योजन ऊँचा है। यह पर्वत रुपे का बना हुआ हैं। इसके मध्य में महापुंडरीक द्रह है । इस द्रह से नरकान्ता और रुप्यकुला ये दो नदियाँ निकलती है। नरकान्ता नदी रम्यक् क्षेत्र के पूर्व भाग में बहती है और रुप्यकुला नदी हैरण्यवंत क्षेत्र के पश्चिम भाग में बहती है । इस द्रह देवी का नाम 'बुद्धि देवी' है। 11. हैरण्यवंत क्षेत्र : रुक्मि पर्वत के पास हैरण्यवंत क्षेत्र आया हुआ है। यह क्षेत्र रुक्मि पर्वत से आधा है। यानि कि इस क्षेत्र का माप 2105 योजन 5 कला हैं। इस क्षेत्र के मध्य भाग में वृत्त वैताढ्य सुवर्णकुला पर्वत है। इस क्षेत्र में सुवर्णकुला और रुप्यकुला ये दो नदियाँ बहती हैं। सुवर्णकुला नदी हैरण्यवंत क्षेत्र के पूर्व भाग को दो भागों में बाँटती हुई पूर्व लवण समुद्र में मिलती है और रुप्यकुला नदी पश्चिम भाग को दो भागों में बाँटती हुई पश्चिम लवण समुद्र में मिलती हैं। ये प्रत्येक नदियाँ 28,000 नदियों के परिवार से युक्त हैं। इस प्रकार इस क्षेत्र में कुल 56,000 नदियाँ बहती है। यह अकर्म भूमि है, यहाँ हमेशा तीसरा आरा होता है। 12. शिखरी पर्वत : हैरण्यवंत क्षेत्र के रक्तवती नदी रक्ता नदी रुप्यकुला हैरण्यवंत क्षेत्र पास शिखरी पर्वत आया हुआ है। यह पर्वत हैरण्यवंत क्षेत्र से आधा है यानि कि इसका माप 1,052 योजन 12 कला चौड़ा तथा 100 योजन ऊँचा है। यह सोने का बना हैं। इसके मध्य में पुण्डरिक द्रह हैं। इस द्रह से तीन नदियाँ निकलती हैं। रक्ता रक्तवती और सुवर्णकुला नदी । सुवर्णकुला नदी हैरण्यवंत क्षेत्र के पश्चिम भाग में बहती है और रक्ता - रक्तवती नदियाँ महापुंडरीक द्रह नरकांता नदी ड शिखरी पर्वत सुवर्णा नदी
SR No.002438
Book TitleJainism Course Part 02
Original Sutra AuthorN/A
AuthorManiprabhashreeji
PublisherAdinath Rajendra Jain Shwetambara Pedhi
Publication Year2012
Total Pages200
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size10 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy