SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 317
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ जाता है । जैनशास्त्रों में ऐसे अनशन के दो भेद कहे हैं- 1 अनशनं द्विधा प्रोक्तं, यावज्जीविकमित्वरम् । द्विघटिकादिकं स्वल्प, चोत्कृष्टं यावदात्मकम् ।। अनशन दो प्रकार का कहा है । यावज्जीवपर्यन्तयावत्कालिक और इत्वरकालिक । उसमें दो घड़ी आदि का जघन्य अनशन और जीवन पर्यन्त का उत्कृष्ट अनशन है । ( १ ) इत्वरिक अनशन - अल्प समय का यह अनशन भी सर्व से और देश से इस प्रकार दो तरह का है । चारों प्रकार के आहार के त्याग रूप चोविहार उपवास, छट्ट ( बेला), अट्टम ( तेला) इत्यादि सर्व से इत्वरकालिक अनशन कहा जाता है तथा नमुक्कारसहियं, पोरिसी, साड्ढपोरिसी आदि देश से इत्वरकालिक अनशन कहा जाता है । (२) यावत्कालिक अनशन - यह जावज्जीव यानी जीवन पर्यन्त का अनशन गिना जाता है । भक्तप्रत्याख्यान, इंगिनी और पादोपगमन ये तीन प्रकार के अनशन यावत्कालिक होते हैं । इस तरह छह प्रकार के बाह्यतप में से पहले अनशन तप का प्रतिपादन किया है । आत्मा के साथ अनादिकाल से लगी हुई प्रहारसंज्ञा श्री सिद्धचक्र - नवपदस्वरूपदर्शन- २६४
SR No.002288
Book TitleSiddhachakra Navpad Swarup Darshan
Original Sutra AuthorN/A
AuthorSushilsuri
PublisherSushilsuri Jain Gyanmandir
Publication Year1985
Total Pages510
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size8 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy