SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 68
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ अरिहंत की आवश्यकता-वैज्ञानिक परिप्रेक्ष्य में ३५ BRAIN CENTRES OF MOVEMENT FEELING SPEECH VISION HEARING मस्तिष्क के तीन हिस्से होते हैं१. सेरिब्रम (Cerebrum) यह मस्तिष्क का सबसे महत्वपूर्ण भाग है। यह खोपड़ी के पीछे के हिस्से में ऊपरी सतह पर स्थित है। यह दो गोलार्डों में बंटा होता है। इसकी सतह पर बहुत से घुमाव · और झुर्रियां होती हैं। यह सतह ग्रे मेटर (Gray Matter) से बनी होती है। इस सतह के नीचे White Matter होता है जो बहुत से तंतुओं से मिलकर बनता है। यह हिस्सा सभी ऐच्छिक क्रियाओं पर नियंत्रण करता है जैसे-देखना, सुनना, चलना आदि। २. सेरीबेलम (Cerebellum) - खोपड़ी के नीचे का हिस्सा सेरीबेलम कहलाता है। यह हिस्सा सेरिब्रम के नीचे स्थित होता है, यह शरीर का संतुलन रखता है और मांसपेशियों में समन्वय स्थापित करता है। यह चलते समय हमारे पैरों को संतुलन और.बल प्रदान करने का महत्वपूर्ण काम करता है। इसी कारण मस्तिष्क के इस भाग में चोट लगने से आदमी चल-फिर नहीं सकता है। ३. मेडूला ओबलोंगटा (Medulla Oblongata) ___ यह अंगूठे के उपरी भाग के बराबर होता है। यह रीढ़ की हड्डी के ऊपरी सिरे में स्थित है। सांस लेने की और दिल की धड़कन को यह हिस्सा नियंत्रित करता है। यहीं
SR No.002263
Book TitleArihant
Original Sutra AuthorN/A
AuthorDivyaprabhashreji
PublisherPrakrit Bharati Academy
Publication Year1992
Total Pages310
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size19 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy