SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 99
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ पञ्चसंग्रह 'मरणं पत्थेइ रणे देइ सु बहुयं पि थुव्वमाणो हु। ण गणइ कजाकजं लक्खणमेयं तु काउस्स ॥१४६॥ __ जो दूसरोंके ऊपर रोष करता हो, दूसरोंकी निन्दा करता हो, दूषण-बहुल हो, शोक-बहुल हो, भय-बहुल हो, दूसरेसे ईर्ष्या करता हो, परका पराभव करता हो, नानाप्रकारसे अपनी प्रशंसा करता हो, परका विश्वास न करता हो, अपने समान दूसरेको भी मानता हो, स्तुति किये जाने पर अति संतुष्ट हो, अपनी हानि और वृद्धि [लाभ] को न जानता हो, रणमें मरणका इच्छुक हो, स्तुति या प्रशंसा किये जाने पर बहुत धनादिक देवे और कर्तव्य-अकर्त्तव्यको कुछ भी न गिनता हो; ये सब कापोतलेश्यावालेके लक्षण हैं ॥१४७-१४६॥ तेजोलेश्याका लक्षण जाणइ कजाकझं सेयासेयं च सव्वसमपासी । दय-दाणरदो य विदू लक्खणमेयं तु तेउस्स ॥१५॥ जो अपने कर्तव्य-अकर्तव्य और सेव्य-असेव्यको जानता हो, सबमें समदर्शी हो, दया और दानमें रत हो, मृदु-स्वभावी और ज्ञानी हो, ये सब तेजोलेश्यावालेके लक्षण हैं ॥१५०॥ एमलेश्याका लक्षण चाई भद्दो चोक्खो उज्जुयकम्मो य खमई बहुयं पि । साहुगुणपूयणिरओ लक्खणमेयं तु पउमस्स ॥१५॥ जो त्यागी हो, भद्र (भला) हो, चोखा ( सञ्चा) हो, उत्तम कार्य करनेवाला हो, बहुत भी अपराध या हानि होने पर क्षमा कर दे, साधुजनोंके गुणोंकी पूजनमें निरत हो, ये सब पद्मलेश्यावालेके लक्षण हैं ॥१५१॥ शुक्ललेश्याका लक्षण 'ण कुणेई पक्खवायं ण वि य णिदाणं समो य सव्वेसु । णत्थि य राओ दोसो हो वि हु सुक्कलेसस्स ॥१५२॥ __ जो पक्षपात न करता हो, और न निदान करता हो; सबमें समान व्यवहार करता हो, जिसे परमें राग न हो, द्वेष न हो और स्नेह भी न हो; ये सब शुक्ललेश्यावालेके लक्षण हैं ॥१५२॥ अलेश्य जीवोंका स्वरूप किण्हाइलेसरहिया संसारविणिग्गया अणंतसुहा । सिद्धिपुरीसंपत्ता अलेसिया ते मुणेयव्वा ॥१५३॥ 1.सं० पञ्चसं० १, २७८ । 2.१, २७६ । ३.१,२८० । 4.१, २८१ । 5.१, २८३ । १. ध० भा० १ पृ० ३८६, गा० २०५ । गो० जी० ५१३ । २. ध० भा० १ पृ० ३८६, गा. २०६ । गो० जी० ५१४ । परन्तुभयनापि 'मिदू' इति पाठः। ३. ध० भा० १ पृ. ३६०, गा० २०७। गो० जी० ५१५। ४. ध० भा० १ पृ. ३६०, गा० २०८ । गो. जी० ५१६ । ५. धवला, भा० १ पृ० ३६०, गा० २०६ । गो० जी० ५५५ । Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.001937
Book TitlePanchsangrah
Original Sutra AuthorN/A
AuthorHiralal Jain
PublisherBharatiya Gyanpith
Publication Year
Total Pages872
LanguageSanskrit, Prakrit, Hindi
ClassificationBook_Devnagari & Karma
File Size21 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy