SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 146
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ तुलना और समीक्षा प्रमाण का लक्षण (परि० २ ) तर्कशास्त्र के प्रारम्भिक युग में प्रमाण शब्द का उपयोग किसी लक्षण के बिना ही किया गया है । न्यायसूत्र' तथा जैन आगमों के उल्लेख इसी प्रकार के हैं । वात्स्यायन रे, उमास्वाति तथा पूज्यपाद ने प्रमाण शब्द की व्युत्पत्ति बतलाई है | समन्तभद्र ने स्व तथा पर को जाननेवाली बुद्धि को प्रमाण कहा है तथा एकसाथ सब को जाननेवाला सर्वज्ञ का ज्ञान और क्रमशः होनेवाला स्याद्वाद - संस्कृत ज्ञान ये उस के प्रकार बतलाये हैं। सिद्धसेन ने प्रमाण के लक्षण में स्व-पर के ज्ञान में बाधा न होना इस विशेषता का समावेश किया है। बौद्ध आचार्यों के प्रमाण लक्षण में अविसंवादि ज्ञान : 1. इस शब्दप्रयोग द्वारा इसी बाधा न होने की विशेषता को स्वीकार किया गया है । मीमांसक आचार्यों ने उस ज्ञान को प्रमाण माना हैं जो किसी नये (अथवा अज्ञात अगृहीत = अपूर्व) पदार्थ को जानता हो । अकलंक विद्यानन्द तथा माणिक्यनन्दि ने उपर्युक्त लक्षणों का समन्वय करते हुए स्व १. न्यायसूत्र १-१-१ तथा १-१-३ । २. अनुयोगद्वारसूत्र (सू. १३१) इत्यादि । ३. न्यायभाष्य १-१-३ । प्रमीयते अनेनेति करणार्थाभिधानो हि प्रमाणशब्दः । ४. तत्त्वार्थभाष्य १-१२ | प्रमीयन्ते अर्थाः तैः इति प्रमाणानि । ५. सर्वार्थसिद्धि १-१२ | प्रमिणोति प्रमीयते अनेन प्रमितिमात्रं वा प्रमाणम् । ६. स्वयम्भू स्तोत्र ६३ | स्वपरावभासकं यथा प्रमाणं भुवि बुद्धिलक्षणम् । ७, आप्तमीमांसा १०१ | तत्त्वज्ञानं प्रमाणं ते युगपत् सर्वभासनम् । क्रमभावि च यज्ज्ञानं स्याद्वादनय संस्कृतम् ॥ २८. न्यायावतार १ । प्रमाणं स्वपराभासि ज्ञानं बाधविवर्जितम् । ९. प्रमाणवार्तिक २-१ प्रमाणमविसंवादि ज्ञानम् | १०. मीमांसाश्लोक वार्तिक में कुमारिलः तत्रापूर्वार्थविज्ञानं निश्चितं बाधवर्जितम् । अदुष्टकारणारब्धं प्रमाणं लोकसंमतम् ॥ १२५ Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.001853
Book TitlePramapramey
Original Sutra AuthorBhavsen Traivaidya
AuthorVidyadhar Johrapurkar
PublisherGulabchand Hirachand Doshi
Publication Year1966
Total Pages184
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari, Epistemology, & Philosophy
File Size10 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy