SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 322
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ आचारदिनकर (खण्ड- ४) 278 प्रायश्चित्त, आवश्यक एवं तपविधि एकादशी के दिन अजितनाथ भगवान् का ज्ञान - कल्याणक, चतुर्दशी के दिन अभिनंदन स्वामी का ज्ञान - कल्याणक, पूर्णिमा के दिन धर्मनाथ का ज्ञान-कल्याणक आता है। माघ कृष्ण पक्ष षष्ठी के दिन पद्मप्रभु भगवान् का च्यवन-कल्याणक, द्वादशी के दिन शीतलनाथ भगवान् का जन्म-कल्याणक तथा दीक्षा - कल्याणक, त्रयोदशी के दिन ऋषभनाथ भगवान् का मोक्ष- कल्याणक, अमावस्या के दिन श्रेयासनाथ का ज्ञान-कल्याणक आता है। माघ शुक्ल पक्ष द्वितीया के दिन वासुपूज्यस्वामी का ज्ञान-कल्याणक तथा अभिनंदन स्वामी का जन्म - कल्याणक, तृतीया के दिन विमलनाथ भगवान् का एवं धर्मनाथ भगवान् का जन्म - कल्याणक, चतुर्थी के दिन विमलनाथ भगवान् का दीक्षा - कल्याणक, अष्टमी के दिन अजितनाथ भगवान् का जन्म - कल्याणक, नवमी के दिन अजितनाथ भगवान् का दीक्षा- कल्याणक, द्वादशी के दिन अभिनंदनस्वामी का दीक्षा - कल्याणक, त्रयोदशी के दिन धर्मनाथ भगवान् का दीक्षा - कल्याणक आता है । फाल्गुन कृष्ण पक्ष षष्ठी के दिन सुपार्श्वनाथ भगवान् का ज्ञान-कल्याणक, सप्तमी के दिन सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक तथा चंद्रप्रभु का ज्ञान - कल्याणक, नवमी के दिन सुविधिनाथ भगवान् का च्यवन-कल्याणक, एकादशी के दिन ऋषभदेव का ज्ञान - कल्याणक, द्वादशी के दिन श्रेयांसनाथ भगवान् का जन्म - कल्याणक तथा मुनिसुव्रतस्वामी का ज्ञान - कल्याणक, त्रयोदशी के दिन श्रेयांसनाथ भगवान् का दीक्षा - कल्याणक, चतुर्दशी के दिन वासुपूज्य का दीक्षा - कल्याणक आता है । फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया के दिन अरनाथ का च्यवन-कल्याणक, चतुर्थी के दिन मल्लिनाथ का च्यवन - कल्याणक, अष्टमी के दिन संभवनाथ भगवान् का च्यवन - कल्याणक, द्वादशी के दिन मल्लिनाथ का मोक्ष- कल्याणक तथा मुनिसुव्रतस्वामी दीक्षा- कल्याणक आता है का I Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.001678
Book TitlePrayaschitt Avashyak Tap evam Padaropan Vidhi
Original Sutra AuthorN/A
AuthorMokshratnashreejiji
PublisherPrachya Vidyapith Shajapur
Publication Year2007
Total Pages468
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari, Ritual_text, Principle, Ritual, Vidhi, M000, & M010
File Size7 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy