SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 51
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ दूसरों के लिए भी मत करो। संसार के सब जीव अपने लिए भी सुख चाहते हैं, दु:ख कोई भी नहीं चाहता। सबको अपने समान ही समझो। अच्छा तो भगवान महावीर के उपदेश का क्या सार निकला ? भगवान महावीर के उपदेश का सार यह है कि, हम न कसी को मारें, न सताएँ, न दुःख दें, न गाली दें, न किसी प्रकार का बैर-भाव रक्खें। हम सब जीवों से प्रेम-भाव रक्खें। जहाँ तक हम . से बन सके, दूसरे जीवों को सुख-शान्ति पहुँचाएँ। यही अहिंसा है, यही दया है। एक प्रकार से जैन धर्म का प्राण दया ही है। तभी जैन धर्म का दूसरा नाम दया धर्म है। __ भगवान महावीर के शासन में दयाधर्म की बहुत बड़ी महिमा है। भगवान महावीर को भगवान का पद भी उनकी अपार दया के कारण ही मिला था। भगवान महावीर ने खुद भायंकर कष्ट उठाकर भी संसार के सब जीवों को सुख-शान्ति का मार्ग बताया। Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.001360
Book TitleJain Bal Shiksha Part 3
Original Sutra AuthorN/A
AuthorAmarmuni
PublisherSanmati Gyan Pith Agra
Publication Year
Total Pages69
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari & Education
File Size2 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy