SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 76
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ महात्वाख्यानमकीर्णक (प्रायश्चित अनुसरण प्ररूपणा) (३१) (शिष्य के अपराध को जानकर ) सन्मार्ग-विज्ञ गुरु ( उसे ) जिस प्रायश्चित का निर्देश करते हैं, अनवस्था-भीरु उस (शिष्य ) को उसी प्रकार उसका अनुसरण करना चाहिए। (३२) दस दोषों से विमुक्त (वह शिष्य ) समस्त ( दोषों को) बिना छिपाए हुए ही जो कुछ भी कार्य-अकार्य किया है, उसको उसी प्रकार ( गुरु के समक्ष ) कह दे। (प्राण-हिंसा आदि का प्रत्याख्यान और असण आदि का परित्याग) (३३) सभी प्रकार की प्राण-हिंसा, असत्य बन, अदत्त ग्रहण (स्तेन कर्म ), अब्रह्मचर्य एवं परिग्रह को ( मैं ) त्यामता हूँ। (३४) असण, पान आदि चार प्रकार के आहार, समस्त बाह्य उपधि (परिग्रह ) एवं जो अभ्यन्तर उपधि (कषाय-भाव) हैं, (साधक उन ) सभी को तीनों प्रकार से त्यागे। (निर्दोष पालन, भाव शुद्ध और प्रत्याख्यान स्वरूप) (३५) भयानक अटवी, दुर्भिक्ष अथवा अत्यधिक आतंकपूर्ण स्थिति के उत्पन्न होने पर भी जो आचार-नियम खण्डित नहीं किये जाते, उनका पालन ही निर्दोष जानौं। (३६) राग, द्वेष तथा भाव से जो (प्रत्याख्यान ) दूषित नहीं होता, उसी प्रत्याख्यान को भाव-विशुद्ध जानना चाहिए। ( वैराग्य उपदेश) (३७) ( यह जीव ) अनन्त संसार में (परिभ्रमण करते हुए ) अलग___ अलग माताओं के स्तनों का इतना अधिक दूध पो चुका है कि ( उसकी मात्रा ) समुद्र के जल से भी बहुत अधिक है। (३८) (यह जीव संसार में परिभ्रमण करते हुए ) बार-बार उन-उन योनियों में इतना अधिक रोया है कि ( उसके) नयनोदक (अश्रुरूपी जल ) ( की मात्रा ) समुद्र के जल से भी बहुत अधिक जानों। Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org
SR No.001140
Book TitleAgam 26 Prakirnak 03 Maha Pratyakhyan Sutra
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPunyavijay, Suresh Sisodiya, Sagarmal Jain
PublisherAgam Ahimsa Samta Evam Prakrit Samsthan
Publication Year1991
Total Pages115
LanguageHindi, Prakrit
ClassificationBook_Devnagari, Agam, Canon, Ethics, & agam_mahapratyakhyan
File Size6 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy