SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 103
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ( ९२ ) छः काय के जीवों को मारकर जिमाते हैं। यह जीव-हिंसा का मार्ग ही बुरा है, लेकिन अनार्य लोग इसमें भी धर्म बताते हैं ॥ १ ॥ रुपया खर्च कर अनेक आरम्भ करके अघरणी ( गर्भवती का आठवें या सातवें मास का उत्सव ) भात, बरोठी आदि न्याति वाले को जिमाते हैं । ये सब संसार बढ़ाने के काम हैं (यानी पाप हैं, लेकिन मूर्ख लोग इनमें धर्म बताते हैं । इस तरह सम्बन्धी, स्नेही, स्वधर्मी ( श्रावक ) और न्याति को जिमाना तो 'रीति' के अनुसार होने पर भी तेरह - पन्थी लोग पाप कहते हैं, फिर तीर्थङ्करों द्वारा दिये गये दान को और श्रेणिक की जीव हत्या न करने की घोषणा को पाप क्यों नहीं कहते ? जब ये सभी काम रीति के अनुसार हैं, तब एक पाप हो, और दूसरा पाप नहीं, इसका क्या अर्थ ? यह तो स्पष्ट ही जनता को घोखे में डालना है । साधुओं के सिवा अन्य लोगों को मित्र, स्नेही, सम्बन्धी, ज्ञाति आदि को पाप नहीं है, यह हम अगले प्रकरण में बतावेंगे । यहाँ तो केवल दिया गया दान, तथा भोजन कराना एकान्त इतना ही बताना इष्ट है कि तेरह-पन्थी लोग, दुश्मन बनकर किस तरह लोगों को चक्कर में किस तरह कहीं कुछ तथा कहीं कुछ मानते हैं । Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat अनुकम्पा दान के डालते हैं, और www.umaragyanbhandar.com
SR No.034858
Book TitleJain Darshan me Shwetambar Terah Panth
Original Sutra AuthorN/A
AuthorShankarprasad Dikshit
PublisherBalchand Shrishrimal
Publication Year1942
Total Pages196
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size10 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy