SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 18
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ ( १ • > तथा - अठारह दोषों में भूख, प्यास, रोग आदि दोषोंकी उद्भूति मननेके कारण श्वेतांबर, स्थानकवासी संप्रदायके माने हुए अर्हत भगवान के अनंतसुख, अनंतबल नहीं हो सकते हैं । इनको आगे सिद्ध करेंगे इस कारण १८ दोषोंका म्बरीय सिद्धान्त ठीक नहीं बनता है । श्वेतां अर्हन्त भगवान में अनन्त चतुष्टयके सद्भाव और अठारह दोषोंके सर्वज्ञता और हितोपदेशकता अभाव होने से वीतरागता, प्रगट होती है । यानी- अर्हन्त भगवान् राग, द्वेष, मोह, आदि दोष न रहनेक करण वीतराग कहलाते हैं । तदनुसार वे किसी पदार्थपर राग, द्वेष यानी प्रेम और वैर नहीं करते हैं । केवलज्ञान हो जाने से वे समस्त लोक, समस्त कालकी सब बातोंको एक साथ स्पष्ट जानते हैं इस कारण वे सर्वज्ञ कहलाते हैं । और इच्छा न रहनेपर भी वचन - योगके कारण तथा भव्यजीवोंके पुण्य कर्मों के निमित्तसे उन जीवों को कल्याण करनेवाला उपदेश देते हैं इस कारण हितोपदेशी कहलाते हैं । ये तीनों बातें दिगम्बरीय अभिमत अर्हन्त में तो बन जाती हैं किन्तु श्वेताम्बर सम्प्रदायानुसार अर्हन्त भगवान में वीतरागता तथा सर्वज्ञता नहीं बनती है । सो आगे दिखलावेंगे | इस प्रकार अर्हन्तदेवका ठीक-सच्चा स्वरूप दिगम्बर सम्प्र दायके सिद्धान्त अनुमार तो ठीक बन जाता है किन्तु श्वेताम्बर, स्थानकवासी सम्प्रदाय के सिद्धान्त अनुसार अर्हन्तदेवका सच्चा स्वरूप ठीक नहीं बनता । Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat क्या केवली कवलाहार करते हैं ? अब यहां इस विषयपर विचार चलता है कि अर्हन्त भगवान् जो कि मोहनीय कर्मका समूल नाश करके वीतराग हो चुके हैं, केवलज्ञान हो जानेसे जिनको केवली भी कहते हैं कवलाहार ( हमारे तुम्हारे समान प्रासवाला भोजन ) करते हैं या नहीं ! www.umaragyanbhandar.com
SR No.034616
Book TitleShwetambar Mat Samiksha
Original Sutra AuthorN/A
AuthorAjitkumar Shastri
PublisherBansidhar Pandit
Publication Year1930
Total Pages288
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size12 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy