SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 92
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ Ātmānuśāsana आत्मानुशासन अर्थ - हे भव्य! तू पदार्थ के यथार्थ स्वरूप को न जानकर 'यह इष्ट है और यह अनिष्ट है' इस प्रकार मानता हुआ बाह्य वस्तुओं (स्त्री, पुत्र एवं धन आदि) में आसक्त होकर व्यर्थ में ही क्यों बार-बार समय को बिताता है? जब तक तू प्राप्त हुए निर्दय काल (मरण) की प्रगट ज्वालाओं से भयानक औदर्य (भीतरी) अग्नि के मुख में पड़कर भस्मसात् नहीं होता है तब तक राग-द्वेषादि के परिहारस्वरूप आन्तरिक शान्ति को प्राप्त कर ले। O worthy soul! Ignorant of the true nature of substances you have classified these as either desirable or undesirable. Why do you waste your time, over and over, by getting attached to external objects (the wife, the son, wealth)? Before you get reduced to ashes on getting burnt by the glittering flames of cruel and copious fire of death, attain internal happiness that is marked by freedom from attachment (rāga) and aversion (dvesa). आयातोऽस्यतिदूरमङ्ग परवानाशासरित्प्रेरितः किं नावैषि ननु त्वमेव नितरामेनां तरीतुं क्षमः । स्वातन्त्र्यं व्रज यासि तीरमचिरानो चेद् दुरन्तान्तकग्राहव्यात्तगभीरवक्त्रविषमे मध्ये भवाब्धेर्भवेः ॥४९॥ अर्थ - हे भव्य! तू पराधीन बनकर तृष्णारूपी नदी से प्रेरित होता हुआ बहुत दूर आ गया है। क्या तू यह नहीं जानता है कि निश्चय से इस तृष्णारूपी नदी को पार करने के लिये तू ही अतिशय समर्थ है? अतएव तू स्वतन्त्रता का अनुभव कर जिससे कि शीघ्र ही उस तृष्णारूपी नदी के . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . 44
SR No.034449
Book TitleAatmanushasan
Original Sutra AuthorN/A
AuthorVijay K Jain
PublisherVikalp Printers
Publication Year2019
Total Pages290
LanguageHindi, Sanskrit, English
ClassificationBook_Devnagari & Book_English
File Size13 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy