SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 87
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ Verses 42, 43 दासकर्म करके, तथा बहुत बार वन में और समुद्र में परिभ्रमण करके अर्थात् व्यापार करके, बहुत काल से क्यों कष्ट सह रहे हो ? खेद है कि तुम अज्ञानता से यह जो कष्ट सह रहे हो उससे ऐसा प्रतीत होता है जैसे कि तुम बालू में तेल की खोज कर रहे हो अथवा विषभक्षण से जीने की इच्छा कर रहे हो। अभिप्राय यह कि जिस प्रकार बालू में तेल की प्राप्ति असम्भव है अथवा विष के भक्षण से जीवित रहना असम्भव है उसी प्रकार उक्त कृषि आदि के द्वारा यथार्थ सुख का प्राप्त होना भी असम्भव है। हे भव्य! क्या तुझे यह ज्ञात नहीं है कि तेरा वह अभीष्ट सुख निश्चयतः आशा (विषयाभिलाषा) रूप पिशाची के नष्ट करने से ही प्राप्त हो सकता है ? Why, in search of happiness, since long, are you tormenting yourself by ploughing the field, sowing the seeds, serving the kings, and wandering about in forests and on seas? It is a pity that the torment you experience springs from ignorance; it is like searching for oil in the sand, or wishing to live on poison. O worthy soul! Are you not aware that the happiness that you seek surely lies in vanquishing the demon of desires? आशाहुताशनग्रस्तवस्तूच्चैर्वंशजां जनाः । हा किलैत्य सुखच्छायां दुःखधर्मापनोदिनः ॥४३॥ अर्थ - खेद है कि अज्ञानी प्राणी आशारूप अग्नि से व्याप्त भोगोपभोग वस्तुओंरूप ऊँचे बाँसों से उत्पन्न हुई सुख की छाया (सुखाभास दुःख) को प्राप्त करके दुःखरूप सन्ताप को दूर करना चाहते हैं। ... 39
SR No.034449
Book TitleAatmanushasan
Original Sutra AuthorN/A
AuthorVijay K Jain
PublisherVikalp Printers
Publication Year2019
Total Pages290
LanguageHindi, Sanskrit, English
ClassificationBook_Devnagari & Book_English
File Size13 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy