SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 173
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ मदद जंगल में एक आदमी के पीछे एक शेर लग गया। उससे बचते-बचते आदमी एक पहाड़ पर चढ़ गया और उसकी चोटी से नीचे गिर गया। गिरते समय उसने एक पेड़ की पतली सी टहनी को कसकर जकड लिया। पाँच हाथ ऊपर शेर दहाडें मार रहा था और दसियों फुट नीचे अथाह समुद्र उफान भर रहा था। इतनी मुसीबत भी कम न थी... आदमी ने देखा कि पेड़ की उस टहनी को दो चूहे कुतर रहे थे। आदमी ने अपना अंत करीब पाया और कातर स्वर में चिल्लाया "मुझे बचा ले ऐ खुदा!" उसी समय आसमान से आवाज़ आई "मैं तुझे बचाऊँगा मेरे बच्चे, लेकिन पहले इस टहनी को तो छोड़!" 172
SR No.034108
Book TitleZen Katha
Original Sutra AuthorN/A
AuthorNishant Mishr
PublisherNishant Mishr
Publication Year
Total Pages210
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size2 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy