SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 199
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ . ANSAMANANEWS H omwwwsersonaKARNER शान्ति स्नात्र में पूज्यश्री ९-८-२०००, बुधवार सावन शुक्ला-१० * निक्षेप अर्थात् स्वरूप, पर्याय । यह कदापि द्रव्य से भिन्न नहीं होता । भगवान के पर्याय भगवान से भिन्न नहीं होते । इसीलिए नाम आदि चार भगवान से भिन्न नहीं गिने जाते । (प्रत्येक वस्तु के चार निक्षेप होते ही हैं ।) भाव भगवान की तरह नाम आदि भी पूज्य ही हैं । भाव भगवान चाहे नहीं मिले, नाम आदि तीन तो मिले ही हैं न ? यह जानकर कैसा भावोल्लास बढ़ता है ? भावोल्लास से कर्म-निर्जरा बढ़ती है, कर्म-निर्जरा से आत्म-शुद्धि बढ़ती है और उससे चित्त की प्रसन्नता बढ़ती है । जब तक तृप्ति नहीं होती तब तक भोजन करते हैं, परन्तु क्या प्रसन्नता न हो तब तक धर्मानुष्ठान करते हैं ? यदि आत्मा को प्रसन्न-तृप्त करनी हो तो गुण चाहिये । पुद्गलों से होने वाली शारीरिक तृप्ति नश्वर है, गुणों से होने वाली तृप्ति अनश्वर है । ऐसा ज्ञान आत्मा के साथ अवश्य जोड़ देता है । नकली पैसे भी होते हैं, परन्तु क्या वे बाजार में चलते हैं ? (कहे कलापूर्णसूरि - ३ 666666 6 १६७)
SR No.032619
Book TitleKahe Kalapurnasuri Part 03 Hindi
Original Sutra AuthorN/A
AuthorMuktichandravijay, Munichandravijay
PublisherVanki Jain Tirth
Publication Year
Total Pages412
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size12 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy