________________
भगवती सूत्र
श. ८ : उ ८ : सू. ३०१-३०५
अनिश्रितोपाश्रित मध्यस्थ भाव से सम्यग् व्यवहार करता हुआ श्रमण निर्ग्रथ आज्ञा का आराधक होता है।
1
बंध- पद
३०२. भंते! बंध कितने प्रकार का प्रज्ञप्त है ?
गौतम! बंध दो प्रकार का प्रज्ञप्त है, जैसे - ऐर्यापथिक बंध, सांपरायिक बंध ।
ईर्यापथिक-बन्ध-पद
३०३. भंते! ऐर्यापथिक कर्म का बंध क्या नैरयिक करता है ? तिर्यग्योनिक करता है? तिर्यग्योनिक स्त्री करती है ? मनुष्य करता है ? स्त्री करती है ? देव करता है ? देवी करती है ?
गौतम ! नैरयिक बंध नही करता, तिर्यग्योनिक बंध नहीं करता, तिर्यग्योनिक स्त्री बंध नहीं करती, देव बंध नहीं करता, देवी बंध नहीं करती। पूर्व प्रतिपन्न की अपेक्षा मनुष्य और मनुष्य - स्त्रियां बंध करती हैं।
१. प्रतिपद्यमान की अपेक्षा मनुष्य बंध करता है २ अथवा मनुष्य- स्त्री बंध करती है ३. मनुष्य बंध करते हैं ४. मनुष्य - स्त्रियां बंध करती हैं ५. अथवा मनुष्य और मनुष्य स्त्री बंध करती है ६. अथवा मनुष्य और मनुष्य - स्त्रियां बंध करती हैं ७. अथवा मनुष्य ( अनेक) और मनुष्य - स्त्री बंध करती हैं, ८. अथवा मनुष्य (अनेक) और मनुष्य - स्त्रियां बंध करती हैं । ३०४. भंते! क्या स्त्री बंध करती है ? पुरुष बंध करता है ? नपुंसक बंध करता है ? क्या स्त्रियां बंध करती हैं ? पुरुष बंध करते हैं ? नपुंसक बंध करते हैं? क्या नो-स्त्री, नो- पुरुष और नो- नपुंसक बंध करता है ?
गौतम ! स्त्री बंध नहीं करती, पुरुष बंध नहीं करता, नपुंसक बंध नहीं करता, स्त्रियां बंध नहीं करती, पुरुष बंध नहीं करते, नपुंसक बंध नहीं करते, नो- स्त्री नो- पुरुष और नो- नपुंसक बंध करता है - पूर्व प्रतिपन्न की अपेक्षा वेद-रहित बंध करते हैं, प्रतिपद्यमान की अपेक्षा वेद रहित बंध करता है अथवा वेद-रहित बंध करते हैं।
३०५. भंते! यदि वेद-रहित बंध करता है अथवा वेद-रहित बंध करते हैं तो क्या भंते! १. स्त्री पश्चात्कृत बंध करती है २. पुरुष पश्चात्कृत बंध करता है ३. नपुंसक पश्चात्कृत बंध करता है ४. स्त्री पश्चात्कृत बंध करती हैं ५. पुरुष पश्चात्कृत बंध करते हैं ६ . नपुंसक पश्चात्कृत बंध करते हैं ७. अथवा स्त्री पश्चात्कृत और पुरुष पश्चात्कृत बंध करता है (चार)? अथवा स्त्री पश्चात् कृत और नपुंसक पश्चात्कृत बंध करता है (चार) ? अथवा पुरुष पश्चात्कृत और नपुंसक पश्चात्कृत बंध करता है (चार) ? अथवा स्त्री पश्चात्कृत, पुरुष पश्चात्कृत और नपुंसक पश्चात्कृत बंध करता है (आठ) ? इस प्रकार ये छब्बीस भंग होते हैं यावत् अथवा स्त्री पश्चात्कृत, पुरुष पश्चात्कृत नपुंसक पश्चात्कृत बंध करते हैं ?
गौतम ! १. स्त्री पश्चात्कृत भी बंध करती है २. पुरुष पश्चात्कृत भी बंध करता है ३. नपुंसक पश्चात्कृत भी बंध करता है ४. स्त्री पश्चात्कृत भी बंध करती हैं । ५. पुरुष पश्चात्कृत भी बंध करते हैं । ६. नपुंसक पश्चातकृत भी बंध करते हैं । ७. अथवा स्त्री
३०६