________________
Shri Mahavir Jain Aradhana Kendra
www.kobatirth.org
Acharya Shri Kailassagarsuri Gyanmandir
रसराज महोदधि। (२३)
१० शर्बत बेलकी विधि. पावभर बेलका मगज लेकर भिगावै, एक सेर पानीमें थोड़ा चुरावै फिर डेढ पाव शकर मिलाकर चासनी करले खुराक एक तोले कब्जियत दूर करता है खूनी बवासीरको फायदा करता है और दस्त बंद करताहै.
११ शर्बत पुदीनाकी विधि. एक पाव अनारको कूटकर रस निकाल ले और पुदीनाका रस पावभरि आधासेर कन्द मिलाकर चासनी करले खुराक एक तोला. दिलको प्रसन्न करता व प्यास बुझाताहै...
१२ शर्बत नींबूकी विधि. बीसनींबू लेकर उसका रस निकाल कर डेढ सेर सफेद चीनी मिलाकर चासनी करले खुराक एक तोलेसे डेढ तोले तक कलेजेकी गरमीको शांत करताहै भूख लगाताहै और मन प्रसन्न करताहै.
१३ शर्बत केवड़ाकी विधि पावभर केवड़ेके फूल लेकर एकसेर पानी में भिगोकर फिर थोड़ा चुरावै जब आधा रह जाय तब तीनपाव चीनी मिलाकर चासनी करले खुराक एक तोलाहै.
For Private and Personal Use Only