SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 332
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ त्रैवर्णिकाचार | २.९३ स्थूल हिंसा, स्थूल झूठ, स्थूल चोरी, स्थूल कुशील सेवन और स्थूल परिग्रह, इन पांच पापोंके त्याग करनेको अणुव्रत कहते हैं || ७३ ॥ भाव - हिंसा । स्वयमेवात्मनात्मानं हिनस्त्यात्मा कपायवान । पूर्व प्राण्यन्तराणां तु पश्चात्स्याद्वा न वा वधः ॥ ७४ ॥ यह आत्मा जब कपाययुक्त होता है तत्र प्रथम स्वयं अपने द्वारा अपना ही घात कर लेता है । पश्चात् अन्य प्राणियोंकी हिंसा हो या न हो । भावार्थ — क्रोधादि कपायोंके उत्पन्न होनेको हिंसा कहते है । जब यह आत्मा क्रोध करता है। तब अपनेही स्वरूपका घात कर लेता है । ऐसी अवस्थामै बाह्य प्राणोंका व्यपरोपण-घात हो या न हो, किन्तु भाव-हिंसा तो हो ही जाती है। इसलिए कषायाका त्याग करना उचित है ॥ ७४ ॥ बाह्य स्थूल हिंसाका त्याग । सङ्कल्पात्कृतकारितमननाद्योगत्रयस्य चरसत्वान् । न हिनस्ति यत्तदाहुः स्थूलबधाद्रिरमणं निपुणाः ॥ ७५ ॥ संकल्प - पूर्वक मन, वचन, काय, और कृत, कारित, अनुमोदनासे त्रस जीवोंके नहीं मारनेको निपुण पुरुष स्थूल अहिंसाणुव्रत कहते हैं || ७५ || अहिंसाणुव्रत के पांच अतीचार | छेदनबन्धनपीडनमतिभारारोपणं व्यतीचाराः । आहारवारणाऽपि च स्थूलवधान्युपरतेः पञ्च ॥ ७६ ॥ 'द्विपद अथवा चतुष्पद जीवोंके नाक कान छेदना, उन्हें रस्सी वगैरहसे बांधना, उन्हें चाबुक वगैरह से पीटना, उनपर उनकी शक्तिसे अधिक बोझ लादना, और उन्हें खानेको रोटी, पानी, घास वगैरह न देना, ये अहिंसाणुव्रत के पांच अतीचार हैं। अहिंसाणुव्रत पालन करनेवालेको इन पांच अतीचारोंका भी त्याग करना चाहिए ॥ ७६ ॥ सत्याणुव्रतका स्वरूप । स्थूलमलीकं न वदति न परान्नादयति सत्यमपि विपदे । यत्तद्वदन्ति सन्तः स्थूलमृषावादवैरमणम् ॥ ७७ ॥ स्थूल-मोटी झुंठ न बोलना और न दूसरोंसे बुलवाना, तथा जिसके बोलनेसे किसीके ऊपर विपत्ति आ जावे ऐसी सत्य भी नहीं बोलना, इसे सजन पुरुष सत्याणुव्रत कहते हैं ॥ ७७ ॥ सत्याणुत्रतक पांच अतीचार ! परिवाद रहो भ्याख्यापैशुन्यं कूटलेखकरणं च । न्यासापहारिताऽपि च व्यतिक्रमाः पञ्च सत्यस्य ॥ ७८ ॥ 'मिथ्या उपदेश देना, किसीके गुप्त रहस्यको प्रकट करना, चुगली अथवा निन्दा करना, झूठी बातें लिखना, और किसीका धरोहर हरना, ये पांच सत्याणुव्रत के अतीचार हैं । सत्याणुव्रतीको इनका त्याग करना चाहिए ॥ ७८ ॥
SR No.010851
Book TitleTraivarnikachar
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPannalal Soni
PublisherJain Sahitya Prakashak Samiti
Publication Year
Total Pages438
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size16 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy