SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 138
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ नैवर्णिकाचार। . .. ब्रह्महत्या करनेवाला पुरुप, गोहत्या केरनवाला पुरुष, चौर अथवा सब तरहके पापोंका करनेवाला पुरुष जिन भगवान्के चरणस्पर्शित गन्धका लेप करनेसे उसी समय अपने किये हुए पापकमासे उन्मुक्त हो जाता है ॥ ८२॥ गंध लगानेकी उँगलियोंका फाल। ... अङ्गुष्ठः पुष्टिदः प्रोक्तो यशसे मध्यमा भवेत् । अनामिका श्रियं दद्यान्मुक्तिं दद्यात्प्रदेशिनी ॥ ८३ ॥ अँगूठा पुष्टि देनेवाला है, मध्यमा यशके लिए होती है, अनामिका लक्ष्मी देती है और तर्जनी मुक्ति प्रदान करती है। भावार्थ-अँगूठेसे तिलक करनेसे शारीरिक पुष्टि होती है।मध्यमासे यश फैलता है । अनामिकासे लक्ष्मीका और तर्जनीसे मुक्तिका समागम प्राप्त होता है ॥ ८३ ॥ श्रीकामः पुष्टिकामो वा यथेष्टं तिलकं चरेत् । . अभ्यंगोत्सवकाले तु कस्तूरीचन्दनादिना ॥ ८४ ॥ लक्ष्मीके चाहनेवाले अथवा शारीरिक पुष्टि चाहनेवाले पुरुषको चाहिए कि वह अपने योग्य तिलक सदा लगावे । तथा तेल मर्दन करनेके बाद स्नान कर चुकने पर अथवा कोई तरहके उत्सवके समय कस्तूरी चन्दन आदिका तिलक लगावे ॥ ८४ ॥ जपो होमस्तथा दानं स्वाध्यायः पितृतर्पणम् । .. जिनपूजा श्रुताख्यानं न कुर्यात्तिलकं विना ॥८५ ॥ जप, होम, दान, स्वाध्याय, पितृतर्पण, जिन-पूजा और शास्त्रका व्याख्यान इतने कार्य तिलक लगाये विना न करे ॥ ८५ ॥ वस्त्रयुग्मं यज्ञसूत्रं कुण्डले मुकुटस्तथा । . . मुद्रिका कंकणं चेति कुर्याञ्चन्दनभूपणम् ॥ ८६ ॥ . . पहनने ओढ़नेके दोनों वस्त्र, यज्ञोपवीत, दोनों कानोंके दोनों कुण्डल, मुकुट, मुद्रिका (छठा ) दोनों हाथोंके दोनों चूड़े (कड़े) इनको चन्दनसे सुशोभित करे--उपर्युक्त कार्य करते समय इन सब चीजों पर चन्दन लेप करे ॥८६॥ . . ....: . ब्रह्मग्रन्थिसमायुक्तं दभैत्रिपञ्चभिः स्मृतम् । ' .. .. मुष्टयग्रं वलयं रम्यं पवित्रमिति धार्यते ॥ ८७ ॥ . : ... . . . ' तीन अथवा चार दर्भ लेकर उनमें ब्रह्मगाँठ लगावे । ब्रह्मगाँठके बाहर निकले हुए दर्भोके अग
SR No.010851
Book TitleTraivarnikachar
Original Sutra AuthorN/A
AuthorPannalal Soni
PublisherJain Sahitya Prakashak Samiti
Publication Year
Total Pages438
LanguageHindi
ClassificationBook_Devnagari
File Size16 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy