SearchBrowseAboutContactDonate
Page Preview
Page 181
Loading...
Download File
Download File
Page Text
________________ समय ॥ ८६ ॥ - ॥ अव प्रमादका अर अप्रमादका स्वरूप कहे है ॥ दोहा ॥ - ता कारण जगपंथ इत उत शिव मारग जोर। परमादीजगकूं दुके, अपरमाद शिव ओर ॥ ३९ ॥ जे परमादी आळसी, जिन्हके विकलप भूर । होइ सिथल अनुभौविषे, तिन्हको शिवपथ दूर ||४०|| जे परमादी आळसी, ते अभिमानी जीव । जे अविकलपी अनुभवी, ते समरसी सदीव ॥ ४१ ॥ जे अविकलपी अनुभवी, शुद्ध चेतनायुक्त । ते मुनिवर लघुकालमें, होइ करमसे मुक्त ॥ ४२ ॥ अर्थ - प्रमाद है सो संसारका मार्ग है, अर अप्रमाद है सो मोक्षका मार्ग है । ताते जे प्रमादी है ते संसारमार्गकूं चले है अर अप्रमादी है सो मोक्षमार्गकूं चले है ॥ ३९ ॥ जे प्रमादी आळसी है तिनकूं बहूत विकल्प ( भ्रम ) उपजे है । अर ते अनुभवविषे सिथिल होय है ताते तिनकूं मोक्षमार्ग अति दूर है ॥ ४० ॥ अर जे प्रमादी आळसी है ते अहंबुद्धी जीव है । अर जे विकल्प ( प्रमाद ) रहित आत्मानुभवी है ते समरसी जीव है ॥ ४१ ॥ जे विकल्परहित अर आत्मानुभवी है ते शुद्ध चेतना (ज्ञान अर दर्शन ) युक्त है । रमरसी मुनी अल्प कालमें कर्मरहित होय मोक्षकूं जाय है ॥ ४२ ॥ ॥ अव अहंबुद्धीका अर ज्ञानीका स्वरूप दृष्टांत से कहे है ॥ कवित्त ॥ जैसे पुरुष लखे पहाढ चढि, भूचर पुरुष तांहि लघु लग्गे ॥ भूचर पुरुष लखे ताको लघु, उत्तर मिले दुहूको भ्रम भग्गे ॥ तैसे अभिमानी उन्नत गल, और जीवको लघुपद दग्गे ॥ अभिमानीको कहे तुच्छ सब, ज्ञान जगे समता रस जग्गे ॥ ४३ ॥ अर्थ -- जैसे कोई पहाड ऊपर चढ़े मनुष्यकं तलाटीका मनुष्य छोटासा दीखे है । अर तलाटीके 1 सार अ० ९ ॥ ८६ ॥
SR No.010586
Book TitleSamaysar Natak
Original Sutra AuthorN/A
AuthorBanarsidas Pandit, Nana Ramchandra
PublisherBanarsidas Pandit
Publication Year
Total Pages548
LanguageHindi, Sanskrit
ClassificationBook_Devnagari
File Size30 MB
Copyright © Jain Education International. All rights reserved. | Privacy Policy